फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Clouds will rain in Bastar division of Chhattisgarh today

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज बरसेंगे बादल, रायपुर समेत चार संभागों में चढ़ेगा पारा

Sun, 19 May 2024 10:56 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 19 May 2024 10:56 AM IST
सार

CG Weather News: दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के कई जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में लगातार बारिश होने की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
CG Weather News: Clouds will rain in Bastar division of Chhattisgarh today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के कई जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में लगातार बारिश होने की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं एक बार फिर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटे में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और रॉयलसीमा होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 3.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से बस्तर संभाग के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज रविवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर और अंतागढ़ के कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही एक दो जगह पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। बीते दिनों प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में बारिश की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। हालांकि राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही धूप है। 


प्रदेश में शनिवार को सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed