{"_id":"663c602fbe060a06e1044e4b","slug":"cg-weather-news-chance-of-rain-today-in-chhattisgarh-possibility-of-simultaneous-thunderstorm-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, गरज चमक एक साथ अंधड़ की संभावना; मौसम हुआ खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, गरज चमक एक साथ अंधड़ की संभावना; मौसम हुआ खुशनुमा
Thu, 09 May 2024 11:04 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 09 May 2024 11:04 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मौसम खुशनुमा हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही वातावरण नम है। इससे भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में मौसम हुआ खुशनुमा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मौसम खुशनुमा हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही वातावरण नम है। इससे भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत मिली है। आज गुरुवार को प्रदेश के इलाकों में बारिश के आसार हैं। साथ ही गरज-चमक के अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम में नम होने की वजह से अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटे के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं बाकि जिलों में आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में द्रोणिका और चक्रवात के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। आज गुरुवार को भी मौसम खुशनुमा है। साथ ही बारिश और अंधड़ की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं का असर छत्तीसगढ़ में पड़ रहा है। इससे यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। वहीं गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।