फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: chance of rain 2 March in Chhattisgarh, Temperature starts rising, weather will change from

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में नमी हवाओं का असर हुआ कम; बढ़ने लगा तापमान, 2 मार्च से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

Fri, 01 Mar 2024 11:01 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 01 Mar 2024 11:01 AM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो मार्च से प्रदेश के एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ ही अंधड़ चलने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
CG Weather News: chance of rain 2 March in Chhattisgarh, Temperature starts rising, weather will change from
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं का असर कम हो गया है। इसके प्रभाव से तापमान में बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो मार्च से प्रदेश के एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ ही अंधड़ चलने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।  

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। वातावरण में नमी की मात्रा कम होने के कारण आज शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। इसके प्रभाव से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में सुबह से ही धूप खिली हुई है। धीरे-धीरे गर्मी भी बढ़ रहा है। वहीं आगामी दो मार्च को एक फिर मौसम करवट ले सकती है और प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


प्रदेश में एक बार फिर तापमान 35 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। न्युनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर रहा। बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों ने बारिश हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज राजधानी रायपुर में सुबह के समय कोहसा रहन के बाद बादल साफ हो गया है। तेजी धूप खिली हुई है। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्युनतम तापमान 21 डिग्री से आसपास रहने की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed