फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Vyapam: Vyapam created new website, Now there will be no server download problem

CG Vyapam: अब नहीं होगी सर्वर डाउनलोड की समस्या; अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधा, व्यापमं ने बनाई नई वेबसाइट

Fri, 16 Feb 2024 12:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 16 Feb 2024 12:38 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने नई वेबसाइट बनाई है। सर्वर डाउन से होने वाली समस्या से बचने के लिए इस वेबसैट को बनाया गया है।

विज्ञापन
CG Vyapam: Vyapam created new website, Now there will be no server download problem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने नई वेबसाइट बनाई है। सर्वर डाउन से होने वाली समस्या से बचने के लिए इस वेबसैट को बनाया गया है। अभ्यर्थियों की ओर से ऑनलाइन फार्म भरते समय, प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय और परीक्षा परिणाम जारी उपरांत अत्यधिक संख्या में हिट्स होने से अभ्यर्थियों को असुविधा होती थी।

विज्ञापन


इस समस्यों से बचने के लिए नई वेबसाइट शुरू की गई। यह वर्तमान में व्यापमं की पुरानी वेबसाइट पूर्व की भांति चलेगी। पहले की वेबसाइट में अत्यधिक हिट्स होने की वजह से अभ्यर्थियों को असुविधा से बचाने नई वेबसाइट भी शुरू की गई है।
विज्ञापन


इस लिंक से होती थी परेशानी 
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में संचालित वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in में अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फार्म भरते समय, प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय और परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद ज्य्यादा हिट्स होने से अभ्यर्थियों को असुविधा हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापमं की एक नई वेबसाइट
अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापमं की ओर से एक नई वेबसाइट https://vyapamaar.cgstate.gov.in बनाई गई है। इस वेबसाइट में सिर्फ मुख्य सूचनायें, नवीन पंजीयन, अभ्यर्थी लॉगिन और परीक्षा परिणामों को प्रदर्शित किया जायेगा। इसके साथ ही  वर्तमान में संचालित व्यापमं की वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in पहले की तरह चलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed