फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Union Home Minister AMIT Shah will be in Chhattisgarh for two days from tomorrow

CG: कल से दो दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह; भूपेश सरकार के खिलाफ पेश करेंगे आरोप पत्र

Thu, 31 Aug 2023 05:16 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 05:16 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल यानी शुक्रवार से दो दिन तक रायपुर में रहेंगे। इस दौरान प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए माहौल तैयार करेंगे। नवा रायपुर के डूमरतराई स्थित भजापा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी पदाधिकारियों की मैराथन बैठकें लेंगे।

विज्ञापन
CG: Union Home Minister AMIT Shah will be in Chhattisgarh for two days from tomorrow
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल यानी शुक्रवार से दो दिन तक रायपुर में रहेंगे। इस दौरान प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए माहौल तैयार करेंगे। नवा रायपुर के डूमरतराई स्थित भजापा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी पदाधिकारियों की मैराथन बैठकें लेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे 1 सितंबर की शाम 6:40 बजे नियमित फ्लाइट से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। वहां से डूमतराई स्थित भजापा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी पदाधिकारियों की मैराथन बैठकें लेंगे। 

विज्ञापन


इसके बाद 2 सितंबर को सुबह 11 बजे साइंस कॉलेज स्थित प. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता की ओर से आरोप पत्र पेश करेंगे। दोपहर 3 बजे अर्जुन्दा सरायपाली में जनजाति समाज की ओर से आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाह के कार्यक्रम से पहले 31 अगस्त को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया रायपुर पहुंचकर बैठक लेंगे। दुर्ग जिले के उतई में लोगों से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए आरोप पत्र साथ लेकर आएंगे। करीब एक महीने पहले आरोप पत्र समिति ने शाह को आरोपों का पुलिंदा सौंपा था। इस आरोपों को लेकर क्या रूपरेखा बनेगी। इसकी बीजेपी नेताओं को भी जानकारी नहीं है। चर्चा है कि इसके लिए एक टीम बनी है, जो आरोप पत्र पर वर्क कर रही है। आरोप पत्र पेज भी दिल्ली में गोपनीय तरीके दिया गया है। इसके पहले साल 2003 में जोगी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र बनाया गया था। उस समय इस कार्य के संयोजक विधायक बृजमोहन अग्रवाल थे। वो 44 पेज का आरोप पत्र बनाए थे। इसके बाद 15 साल तक बीजेपी की सरकार रही आरोप पत्र की जरूरत ही नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री आरोप पत्र जारी करने के बाद महासुमंद जिले के खैरमाल, अर्जुन्दा और सराईपाली के लिए रवाना होंगे। यहां पर जनजातियों की ओर से शाह का स्वागत कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम से आदिवासी वोटर्स को  साधने की तैयारी है। इसके बाद शाम को 6 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। महासमुंद जिले पर बीजेपी की नजर है।

क्या है आरोप पत्र में
माना जा रहा है कि इस आरोप पत्र में कथित शराब घोटाला, कोल घोटाला, सीजीपीएसी घोटाला, गौठान घोटाला, ईडी की कार्रवाई, सट्टे की कार्रवाई, महादेव एप, कानून व्यवस्था, धान का सियासी गणित, आरक्षण आदि शामिल होंगे। जिसके सहारे बीजेपी भूपेश सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करेगी। 

बची हुई सीटों पर होगा मंथन 
शाह की बैठक में दूसरी पार्टी के दिग्गज नेता जो भाजपा में प्रवेश करने वाले हैं, उनके नामों पर भी चर्चा होगी। आरोप पत्र को कैसे बूथ स्तर पर उतारना है, इस पर चर्चा होगी। बची हुई सीटों पर भी किसे उतारा जाएगा, इस पर भी चर्चा होगी। रापयुर की आरंग विधानसभा सीट पर सतनामी गुरु बालदास के प्रवेश के बाद कयास लगाया जा रहा है कि उनके बेटे खुशवंत को बीजेपी टिकट देगी। 


70 दिन में चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरा 
गृहमंत्री अमित शाह 70 दिनों में चौथी बार छत्तीसगढ़ आएंगे। इससे पहले 22 जून को दुर्ग में एक बड़ी आम सभा को संबोधित किए थे।  फिर 5 और 22 जुलाई को रायपुर आए थे। लगभग 40 दिन बाद फिर रायपुर आ रहे हैं। दूसरी ओर बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष रायपुर की बैठक में शामिल होने के बाद वे दुर्ग और बिलासपुर में भी चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed