फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: State level Chhattisgarhia Olympics from 25th to 27th September

CG: राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 25 सितंबर से, सभी जिलों के प्रतिभागी होंगे शामिल, जानें क्या है सुविधा

Sat, 23 Sep 2023 02:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 23 Sep 2023 02:21 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितंबर तक होगा। इसके लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला से चयनित खिलाड़ियों को शामिल होने के लिए संबधित जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
CG: State level Chhattisgarhia Olympics from 25th to 27th September
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में ब्लॉक स्तर में बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके बाद स्लेक्टेड खिलाड़ी जिला स्तरीय खेल में शामिल हुए। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितंबर तक होगा। इसके लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला से चयनित खिलाड़ियों को शामिल होने के लिए संबधित जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन के संबंध में 24 सितंबर शाम 7 बजे सभी जिलों के दल मैनेजर और खेल अधिकारियों की बैठक सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई है। बैठक में विधावार प्रतिभागी, मैनेजरों की सूची के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। जिला कलेक्टर्स से कहा गया है कि जिले से आने वाले प्रतिभागियों के दल में शामिल दल प्रभारी  और उनके सहयोगी स्टॉफ, प्रतिभागियों (पुरूष और महिला), वाहन चालक, परिचालक एवं वाहन की जानकारी 22 सितंबर को शाम 5 बजे तक ई-मेल आईडी dir-sportsyw.cg@gov.in पर भेजें क्योंकि आने-जाने और खाने-पीने के सभी खर्च को जिला कलेक्टर देंगे। 
विज्ञापन


राज्य स्तर पर आने वाले प्रतिभागी दलों के साथ संबंधित एक-एक डिप्टी कलेक्टर और उप पुलिस अधीक्षक की ड्यूटी लगाई जाए। महिला प्रतिभागियों के लिए महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए। प्रतिभागी को पहचान पत्र दिए जायेंगे। इसे पहचान पत्र के साथ ही यात्रा करना है। जिले के दल 24 सितंबर को शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दें। जिलों के दल मैनेजर प्रत्येक विधावार नियुक्त प्रभारी से समन्वय कर, प्रतिभागी, दल को सुव्यवस्थित रूप से प्रतिभागिता सुनिश्चित कराएं प्रतियोगिता आयोजन स्थल पर समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed