{"_id":"65d3778c7df755f5a20ad491","slug":"cg-rural-agriculture-extension-officer-recruitment-exam-result-out-check-here-from-this-link-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के लिए खुशखबरी: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक से देखें रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के लिए खुशखबरी: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक से देखें रिजल्ट
Mon, 19 Feb 2024 09:16 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 19 Feb 2024 09:16 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
व्यावसायिक परीक्षा मंडल भवन रायपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Rural Agriculture Extension Officer Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (आरएईओ23) का अंतिम परिणाम दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद जारी कर दिया है। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम व्यापमं की वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in, https://vyapamaar.cgstate.gov.in और https://vyapam.cgstate.gov.in/result/result.html पर जाकर परीक्षा परिणाम प्रोफाईल में लॉगिन कर देख सकते हैं।
इस परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी 2024 को किया गया था। जिसका मॉडल आंसर 9 फरवरी को व्यापमं ने जारी कर मॉडल आंसर के संबंध में 12 फरवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया था। प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण विषय-विशेषज्ञों की ओर से किए जाने के बाद परीक्षा परिणाम तैयार कर 15 फरवरी को व्यापम की वेबसाइट पर उक्त भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर और परीक्षा परिणाम जारी किया गया।