फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: protest of NEET students, CM Sai said- investigation is going on, accused will be punished

CG: नीट छात्रों के प्रदर्शन पर CM साय बोले- जांच जारी है,आरोपियों को होगी सजा,मंत्रिमंडल विस्तार पर कही ये बात

Sat, 29 Jun 2024 04:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 29 Jun 2024 04:27 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली से लौटने के बाद राजधानी रायपुर में मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल का विस्तार और नीट छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है।

विज्ञापन
CG: protest of NEET students, CM Sai said- investigation is going on, accused will be punished
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली से लौटने के बाद राजधानी रायपुर में मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल का विस्तार और नीट छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है। दरअसल, दिल्ली में शुक्रवार की देर रात बीजेपी की बैठक हुई। इस बैठक में सीएम साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत बड़े पदाधिकारी शामिल रहे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली से लौटकर रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कल दिल्ली में छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसदों के साथ बैठक थी। बैठक परिचयात्मक था। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन के महामंत्री शिव प्रकाश भी मौजूद रहे। सीएम ने मीडिया के सवाल पर मंत्रिमंडल के विस्तार लेकर कहा कि आप लोगों में ज्यादा चर्चा होती है, अपने समय पर होगा। उन्होंने नीट छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कहा कि इस पूरे मामले में एचआरडी मिनिस्टर का कहना है कि कोई भी आरोपी नहीं बचेगा। मामले में कार्रवाई जारी। सभी आरोपियों को सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed