फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics on Kharge statement: CM vishnudeo counter attack on congress, Said on PM Narendra Modi

खड़गे के बयान पर गरमाई सियासत: सीएम साय ने दिया करारा जवाब: कहा- मोदी राष्ट्र के सम्मान और प्रगति के प्रतीक

Tue, 09 Sep 2025 03:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 03:43 PM IST
सार

CG Politics on Kharge statement: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का दुश्मन बताने वाले विवादित बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
CG Politics on Kharge statement: CM vishnudeo counter attack on congress, Said on PM Narendra Modi
सीएम विष्णुदेव साय, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG Politics on Kharge statement: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का दुश्मन बताने वाले विवादित बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल निंदनीय है, बल्कि राष्ट्रहित के खिलाफ भी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोदी देश के दुश्मन नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं और आकांक्षाओं के संरक्षक हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश साक्षी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ भारतवासियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का पूरा जीवन देशवासियों की सेवा को समर्पित है। वे दिन-रात 140 करोड़ भारतीयों की चिंता करते हैं और उनके लिए नई योजनाएँ, सुधार और कार्यक्रम लागू करते हैं। यही कारण है कि भारत ने वैश्विक मंच पर अभूतपूर्व मान-सम्मान अर्जित किया है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरे एक दशक तक शासन किया, लेकिन उस दौरान भारत की अर्थव्यवस्था लगातार ठहरी रही और देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में केवल दसवें स्थान पर था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने ऐतिहासिक छलांग लगाई है और आज पाँचवें से भी आगे बढ़कर चौथे स्थान पर पहुँचा है। यह उपलब्धि 140 करोड़ भारतीयों की एकता और विश्वास का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की नीतियों और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत आज आर्थिक, रक्षा, विज्ञान, अंतरिक्ष, डिजिटल अर्थव्यवस्था और अधोसंरचना के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत की आवाज़ को दुनिया गंभीरता से सुन रही है और वैश्विक निर्णय प्रक्रिया में हमारी भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। आत्मनिर्भर भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने देश की तस्वीर बदल दी है। ये सब स्पष्ट करते हैं कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य केवल सत्ता में बने रहना नहीं, बल्कि भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाना है।  खड़गे जी का यह बयान न केवल आधारहीन है बल्कि राष्ट्र के गौरव को ठेस पहुँचाने वाला भी है। कांग्रेस के पास आज न तो कोई ठोस मुद्दा बचा है और न ही कोई दृष्टि। इसलिए वे निराधार आरोपों और व्यक्तिगत आक्षेपों का सहारा लेकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। लेकिन जनता पूरी तरह जागरूक है और प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत की प्रगति स्वयं इसका जवाब दे रही है।


अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि खड़गे जी को अपने इस बयान के लिए पूरे देश की जनता से माफी माँगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी जी का नेतृत्व आज भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उनके कारण भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है, देश आर्थिक महाशक्ति बना है और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नई आशा जागी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरा देश मोदी जी के नेतृत्व पर गर्व करता है और आने वाले समय में उनका विज़न भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में ले जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed