फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics News: CM Vishnu Deo sai attacked Priyanka Gandhi

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रियंका गांधी पर बोला हमला: कहा- आसानी से नहीं जाएगी 70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी

Sun, 19 May 2024 12:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 19 May 2024 12:07 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रियंका गांधी के पीडीएस सिस्टम में चावल वितरण के बयान को लेकर जमकर निशाना साधा है। सीएम साय ने तंज कसते हुए कहा कि 70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी आसानी से नहीं जाएगी।

विज्ञापन
CG Politics News: CM Vishnu Deo sai attacked Priyanka Gandhi
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रियंका गांधी के पीडीएस सिस्टम में चावल वितरण के बयान को लेकर जमकर निशाना साधा है। सीएम साय ने तंज कसते हुए कहा कि 70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी आसानी से नहीं जाएगी। साथ ही सीएम ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधा है। 

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी, तो 35 किलो राशन दिया जाता था और अब भाजपा की सरकार आने पर केवल पांच किलो दिया जाता है। प्रियंका गांधी के इस बयान को लेकर सीएम ने पलटवार किया है।   
विज्ञापन


सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि कांग्रेस की 70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी है, इतनी आसानी से तो जाएगी नहीं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका जी, झूठ फैलाने से फुरसत मिल जाए, तो आपकी कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में किए गए पांच हजार करोड़ के चावल घोटाले पर भी दो शब्द कह दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि आपकी अज्ञानता का फायदा उठाकर हर बार छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता आप लोगों को बुद्धू बना देते हैं। पिछली बार कांग्रेसियों ने राहुल गांधी को कह दिया था कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर जिले में फ़ूड पार्क बना दिया है, उस झूठ का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी पार्टी को रसातल में पहुंचा कर दे दिया।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस बार राशन के मामले में फिर आपकी पार्टी ने आपको बेवकूफ बना दिया। थोड़ा पढ़ लिख लिया कीजिए कोई बयान देने से पहले। थोड़ा होमवर्क कर बयान देंगी तो बार-बार फजीहत नहीं होगी। याद रखिए, कांग्रेस की तरह हमारी सरकार गरीबों के राशन पर डाका नहीं डाल रही है, बल्कि और भी अधिक सुगमता से राशन का वितरण यथावत जारी है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में पीडीएस के अंतर्गत केंद्र सरकार से मिलने वाले पांच किलो चावल के अतिरिक्त एक सदस्य वाले कार्डधारी को दस किलो, दो सदस्य वाले कार्डधारी को बीस किलो, तीन से पांच सदस्य वाले कार्डधारी को पैतीस किलो, और पांच से अधिक सदस्य वाले कार्डधारी को सात किलो प्रति सदस्य निशुल्क चावल विष्णु सरकार दे रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed