{"_id":"6666e62329026e74450e7983","slug":"cg-politics-kiran-singhdeo-said-on-pm-modi-for-bilaspur-mp-tokhan-sahu-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: किरण सिहंदेव बोले- पीएम मोदी ने किसान पुत्र तोखन साहू को मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ की भावनाओं का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: किरण सिहंदेव बोले- पीएम मोदी ने किसान पुत्र तोखन साहू को मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ की भावनाओं का किया सम्मान
Mon, 10 Jun 2024 05:10 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:10 PM IST
सार
Kiran singhdeo on tokhan sahu: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से विजयी भाजपा सांसद तोखन साहू को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिहंदेव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kiran singhdeo on tokhan sahu: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से विजयी भाजपा सांसद तोखन साहू को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सिंहदेव ने कहा कि साहू को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देकर पीएम मोदी ने न केवल छत्तीसगढ़ के प्रति अपने आत्मीय लगाव का परिचय दिया है, बल्कि एक किसान पुत्र को मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ की कोटि-कोटि जनता की भावनाओं का सम्मान किया है।
विज्ञापन
साहू छत्तीसगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। देव ने लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिले बहुमत को ऐतिहासिक जनादेश बताते हुए यह विश्वास व्यक्त किया है कि केंद्र में राजग सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में एक सशक्त और स्थिर सरकार देकर देश को विकसित भारत के संकल्प की दिशा में तेजी से लेकर जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिलना गौरवशाली क्षण : सीएम साय
तोखन साहू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद सीएम साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नवगठित एनडीए सरकार में छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद तोखन साहू को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है, यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरवशाली क्षण है। उनको केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलना संपूर्ण प्रदेशवासियों के लिए हर्ष का विषय है। हम सब मिलकर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने के लिए काम करेंगे। देश-प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
विज्ञापन
अब साहू की संगठनात्मक क्षमता से भी प्रदेश परिचित होगा : अरुण साव
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने साहू को मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उनके मार्गदर्शन में अब साहू की संगठनात्मक क्षमता के साथ-साथ प्रशासनिक क्षमताओं से भी प्रदेश की जनता-जनार्दन परिचित होगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त कर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने का जो जनादेश दिया है, उस कसौटी पर नई केंद्र सरकार पूरी तरह खरी उतरेगी और भविष्य में जन-विश्वास अर्जित कर भाजपा एक बार फिर मजबूत राजनीतिक शक्ति बनकर उभरेगी।
साहू का केंद्रीय मंत्री बनना अन्नदाता का सम्मान: शर्मा
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में साहू को शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो अपने सामान्य कार्यकर्ताओं को फर्श से अर्श तक लेकर जाती है। साहू का केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना एक माटी पुत्र के तौर पर अन्नदाता का सम्मान है और यह छत्तीसगढ़ के लिए बेहद सुखद अनुभूति है।