{"_id":"6ab3313ea6249d11df021afc","slug":"cg-politics-cm-vishnudeo-sai-comment-on-cg-congress-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी राजनीति: 'कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर; सीएम साय ने बताया- जनता ने उसे चुनाव में क्यों नकारा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी राजनीति: 'कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर; सीएम साय ने बताया- जनता ने उसे चुनाव में क्यों नकारा?
Wed, 23 Sep 2026 07:24 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:24 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस की नीतियों और संगठन के भीतर चल रही खींचतान को लेकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से जुड़े सवाल पर कहा कि इससे पहले वे जब पंजाब के प्रभारी थे तब उनका विरोध हुआ था।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय, पूर्व सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस की नीतियों और संगठन के भीतर चल रही खींचतान को लेकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से जुड़े सवाल पर कहा कि इससे पहले वे जब पंजाब के प्रभारी थे तब उनका विरोध हुआ था। अब वे असम में पहली बार प्रभारी बनकर गए हैं और वहां भी उनका विरोध हो रहा है। कांग्रेस को देखना चाहिए कि आखिर उसके संगठन के भीतर क्या हो रहा है? उसके नेताओं को अपने ही लोगों के बीच विरोध और अपमान का सामना क्यों करना पड़ रहा है?
विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। वह जनता से जो वादे करती है, उन्हें पूरा नहीं करती। यही कारण है कि जनता का कांग्रेस से लगातार विश्वास खोते जा रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता ने भी कांग्रेस के पांच वर्षों के शासन को देखा और उसके बाद अपना स्पष्ट निर्णय दिया।
विज्ञापन
सीएम साय ने बताया- जनता ने कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में क्यों नकारा?
सीएम साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई। इसके बाद लोकसभा चुनाव और नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता केवल वादों पर नहीं, बल्कि काम और परिणाम के आधार पर अपना निर्णय करती है।
विज्ञापन
अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांके। अपने संगठन की स्थिति पर ध्यान दें। अपने ही नेताओं के बीच विरोध, अंतर्कलह और असंतोष की जो स्थितियां दिख रही हैं। कांग्रेस को सबसे पहले उनका समाधान करना चाहिए।