फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: bjp leader Kirandev says on Rahul Gandhi and Congress

CG Politics: किरणदेव बोले- बिलो द बेल्ट की राजनीति करना राहुल गांधी और कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र

Thu, 23 Jul 2026 07:48 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 07:48 PM IST
सार

CG Politics: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांग्रेस के विरोध पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को भेजकर आंदोलन कर भड़काने का काम कर रही है।

विज्ञापन
CG Politics: bjp leader Kirandev says on Rahul Gandhi and Congress
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG Politics: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांग्रेस के विरोध पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को भेजकर आंदोलन कर भड़काने का काम कर रही है। बिलो दि बेल्ट की राजनीति करना राहुल गांधी और कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र है। कांग्रेस ने छात्रों के इस आंदोलन को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए बलि चढ़ा दिया। अगर छात्रों का हित चाहते तो छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रूप नहीं देते।

विज्ञापन


विज्ञापन



छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि केन्द्र सरकार सदन में छात्रों के हितों को लेकर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेसी सदन में चर्चा करने से भाग रहे हैं। सदन की कार्यवाही को बार-बार बाधित कर रहे हैं।  कांग्रेस सदन में चर्चा नहीं करना चाहती। इन्हीं के घटक दल समाजवादी पार्टी के नेता कहते हैं कि उनकी वह जानें, हमको तो चर्चा करनी है। यह समझ से परे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'संविधान की किताब लेकर लोगों को बहका रहे राहुल गांधी'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी हाथ में संविधान की किताब लेकर लोगों को बहका रहे हैं। 'संविधान खतरे में है' कहकर संविधान को खतरे में डालने का काम कांग्रेस ने किया है। प्रधानमंत्री आवास के सामने बिना किसी पूर्व सूचना के अपनी आन्तरिक योजना के आधार पर अपने कांग्रेसी साथियों के साथ वहाँ पर धरने पर बैठ गए, जबकि वह पूरा क्षेत्र संवेदनशील क्षेत्र है। वहां पर किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित है। देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों का मान-सम्मान बढ़ाया है।


छात्रों का हित सर्वोपरि: बीजेपी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विषय को पहले दिन से ही गंभीरता से लेकर यह निर्णय किया है कि छात्रों का हित सर्वोपरि है। उनके नुकसान की भरपाई भी होगी। कांग्रेस नेताओं का भाषण हमेशा प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में होता है। प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेसी नेताओं ने भाषणों में अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है। यह लोकतांत्रिक पद्धति के खिलाफ है। प्रजातंत्र में यह स्वीकार्य नहीं है। संवैधानिक पद पर बैठे प्रधानमंत्री के लिए गालियों का प्रयोग करना यह हमारे देश के संस्कार नहीं हैं। यह हमारी संस्कृति और सभ्यता नहीं है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता हमारे देश की एकता, अखंडता, समरसता को खंडित करने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया, ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस और उसके समर्थित दलों के नेता अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। देश यह पसंद नहीं करता है। कांग्रेस पार्टी को इन्हीं कारणों से आज देश में कांग्रेस पार्टी सिमटती जा रही है।  यह पूरे देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की घिनौनी साजिश का हिस्सा है। नेपाल और बांग्लादेश में पहले ही अराजकता का माहौल है। लेकिन भारत देश ऋषि मुनियों का देश है, परंपराओं और समरसता से ओतप्रोत है। 

ये रहे मौजूद
पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश मंत्री अमित साहू मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed