फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: PCC chief targets PM Modi on cancellation of trains; Said- Passengers cancel trains intentionally

CG: ट्रेनों के रद्द होने पर PCC चीफ ने PM मोदी पर साधा निशाना; कहा- जानबूझकर रद्द करते हैं यात्री ट्रेनें

Wed, 24 Apr 2024 01:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 24 Apr 2024 01:57 PM IST
सार

Deepak baij on PM modi: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज रेलवे स्टेशन में यात्रियों से मिलकर उनकी परेशानियों को जाना। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए ट्रेनों के कैंसिल को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
CG: PCC chief targets PM Modi on cancellation of trains; Said- Passengers cancel trains intentionally
पीसीसी चीप दीपक बैज रेल्वे स्टेशन में यात्रियों से मिले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Deepak baij on PM modi: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज रेलवे स्टेशन में यात्रियों से मिलकर उनकी परेशानियों को जाना। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए ट्रेनों के कैंसिल को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि यह नरेन्द्र मोदी सरकार की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है। 

विज्ञापन


पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, शादी-ब्याह का सीजन है, लोग महीनों पहले टिकट बुक करवा कर रखे हैं, लेकिन यात्रा के दिन ट्रेनों के रद्द होने का फरमान जारी हो जाता है। अकेले रायपुर रेलवे स्टेशन में प्रतिदिन हजारों यात्री ट्रेनों के लेटलतीफी और रद्द होने के कारण परेशान हैं। वर्तमान में एक बार फिर 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। 40 ट्रेने पहले से रद्द हैं। देश में आज कोई भी ट्रेन नहीं है, जो समय पर गंतव्य के लिये चलती हो, घंटो लेटलतीफी भारतीय रेल की पहचान बन गयी है।
विज्ञापन


उन्होंने इसे मोदी सरकार की तानाशाही और छत्तीसगढ़ विरोधी रवैया बताया है। पिछले 3 साल से अधिक समय से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 62 हजार ट्रेनों को बिना किसी ठोस कारण के रद्द किया जाता है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का मतलब यात्री ट्रेनों को बंद करने के षड़यंत्र करने का समर्थन करना होगा। रेलवे को बचाने के लिए आवश्यक है कि देश से मोदी सरकार की विदाई की जाये। देश की आजादी के बाद ऐसी स्थिति केवल मोदी सरकार में आई है। जहां रेलवे की यात्री सुविधाएं इतनी ज्यादा खस्ताहाल हो गयी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैज ने कहा कि यात्री ट्रेनों को जानबूझकर रद्द किया जाता है, कभी कोयले के आपूर्ति के नाम पर, कभी कोई और कारण बता कर यह विश्वसनीय यात्री सेवा भारतीय रेल को बदनाम करने की साजिश है ताकि लोग रेलवे से ऊब जाये और रेल को भी मोदी अपने उद्योगपति मित्र अडानी के हवाले कर सके। बुजुर्गो, बच्चों और विकलांगों को मिलने वाली सुविधा को मोदी सरकार ने मुनाफाखोरी के चक्कर में बंद कर दिया। मोदी सरकार के पहले की केंद्र सरकारें घाटा उठाकर भी रेलवे सुविधाओं का विस्तार करती रही। 


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के बाद से रेलवे का अलग बजट बनाया जाता था, लेकिन मोदी सरकार रेलवे की यात्री सुविधाओं को समाप्त कर इसे सिर्फ मालवाहक बनाना चाहती है और बाद में रेल को निजी हाथों में सौंपा जा सके। इसका रास्ता बना रही है। ऐसा इसलिये कि यात्री ट्रेनों की अपेक्षा मालभाड़े में रेलवे को 300 से 400 प्रतिशत ज्यादा मुनाफा मिलता है। 2014 से पहले कांग्रेस की सरकारों ने रेलवे लाइनों का विस्तार किया, दोहरी और तीसरी लाइने बिछी, बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिफिकेशन के काम हुये तब ट्रेनें बाधित नहीं की लेकिन मेंटेनेंस का बहाना कर मोदी सरकार दुर्भावनापूर्वक यात्रियों को प्रताड़ित कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed