फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG NSUI Protest in RSU Raipur against semester exams related Problems

एनएसयूआई ने खोला मोर्चा: आरएसयू में जमकर किया विरोध प्रदर्शन, इन मांगों को लेकर कुलसचिव से जताई नाराजगी

Mon, 05 May 2025 05:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 05 May 2025 05:08 PM IST
सार

CG NSUI Protest in RSU Raipur: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने आज पांच मई को पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
CG NSUI Protest in RSU Raipur against semester exams related Problems
एनएसयूआई ने आरएसयू में जमकर किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG NSUI Protest in RSU Raipur: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने आज पांच मई को पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर हंगामा मचाया। एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन पहुंचकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को सेमेस्टर परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया गया। प्रतिनिधियों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर कई मांगें रखी। 
विज्ञापन




प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि चार से पांच दिनों के भीतर इन समस्याओं का यथासंभव समाधान किया जाएगा। एनएसयूआई के जिला महासचिव रजत ठाकुर और वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे ने स्पष्ट किया कि यदि समय पर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ,तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन





ये हैं एनएसयूआई की मांगें-
  • सेमेस्टर परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाया जाए ताकि जिन विभागों में सिलेबस अधूरा है, वहां छात्रों को पढ़ाई का समय मिल सके।
  • सुबह 7 बजे से प्रस्तावित परीक्षा समय को संशोधित कर 8 या 9 बजे किया जाए, ताकि छात्रों को अधिक सहूलियत मिले।
  • जिन विभागों में अब तक नियमित शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है , वहां शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।



प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
इस प्रदर्शन में वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे, विधानसभा उपाध्यक्ष अंकित बंजारे, महासचिव हिमांशु तांडी, आलोक खरे, विनय साहू, यश देवांगन, तिरुपति राव, वीनू जांघेल, आशीष पांडे, नागेश निर्मलकर, दीपक साहू समेत बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed