फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG news: Sanjay Srivastava alleagation on congress for PM Modi visit to Ram temple Ayodhya

CG: संजय श्रीवास्तव बोले- पीएम मोदी दर्शन करने जाते हैं राम मंदिर,तो कांग्रेसियों के पेट में होने लगता है दर्द

Fri, 29 Dec 2023 06:21 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 06:21 PM IST
सार

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होना है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। सत्तापक्ष और विपक्ष  एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
CG news: Sanjay Srivastava alleagation on congress for PM Modi visit to Ram temple Ayodhya
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होना है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। सत्तापक्ष और विपक्ष  एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। मामले में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता और सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में सियासी नफा-नुकसान के लिहाज शामिल होने या न होने को लेकर कांग्रेस की दुविधा को शर्मनाक बताते हुए कहा है कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान के बाद कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र बेनकाब हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दर्शन करने राम मंदिर जाते हैं तो कांग्रेसियों को पेट में दर्द होने लगता है। राम मंदिर का निर्माण हो जाने के बावजूद कांग्रेस को तकलीफ है।
विज्ञापन


 बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री के मंदिर जाने पर ऐतराज जताने वाली कांग्रेस चाहती ही नहीं थी कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बने। अब मंदिर बनकर तैयार हो गया है तो कांग्रेसी इससे दूरी बना रहे हैं। ये वही लोग हैं जो रामसेतु तोड़ने के लिए अदालत में शपथ पत्र देकर भगवान राम को काल्पनिक बताते फिर रहे थे। ऐसे लोग इस देश की जड़ों और संस्कृति व मूल्यों से कटे हुए हैं। अब यह आईने की तरह साफ हो चला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि देश में सभी नागरिक चाहते हैं कि अयोध्या में वे रामलला का दर्शन करें। देश के विचारधारा के विपरित जाकर कांग्रेस के नेता पित्रोदा और कांग्रेस सांसद शशि थरूर समेत तमाम लोगों ने इस पर प्रश्नचिह्न लगाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


इंडी अलायंस और उनके सहयोगी कर रहे राम मंदिर का विरोध  
श्रीवास्तव ने पूछा कि दरअसल कांग्रेस चाहती क्या है? इस देश की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का काम पहले भी कांग्रेस करती रही है। राम मंदिर निर्माण में तमाम प्रकार की जो बाधाएं उत्पन्न की गईं। इंडी अलायंस और इनके सहयोगी दल इस मंदिर का विरोध कर रहे हैं । मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाने की वकालत कर रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस लाभ और हानि के दृष्टिकोण से जिस तरह की राजनीति कर रही है, वह तुष्टीकरण के पोषण और राजनीतिक पाखंड की परिचायक है। श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ विषय ऐसे होते हैं जो राजनीति से ऊपर उठकर होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भगवान राम इस देश की इस देश के आस्था का विषय हैं। श्रीराम हम सबकी आस्था का केंद्र हैं। बावजूद इसके कांग्रेस नफा-नुकसान की बात कर रही है। भाजपा स्पष्ट मांग करती है कि आखिर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस पार्टी का क्या स्टैंड है, यह साफ किया जाए। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि देश में रामलला का भव्य मंदिर बना है और कांग्रेस उससे दूरी बनाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस असमंजस की स्थिति में दिख रही है, यह कांग्रेस के लिए दुर्भाग्य का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed