फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Major action by monitoring groups during code of conduct; 25 crore seized so far

CG News: आचार संहिता के दौरान निगरानी दलों की बड़ी कार्रवाई; अब तक 25 करोड़ रुपये की अवैध नगदी और सामान किए जब्त

Fri, 29 Mar 2024 12:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 29 Mar 2024 12:44 PM IST
सार

आचार संहिता प्रभावी होने के बाद छत्तीसगढ़ में निगरानी दलों की चेकिंग अभियान जारी है। प्रदेश में आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से अब तक कुल 25 करोड़ आठ लाख रुपये की अवैध धन राशि और सामान जब्त की गई है।

विज्ञापन
CG News: Major action by monitoring groups during code of conduct; 25 crore seized so far
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आचार संहिता प्रभावी होने के बाद छत्तीसगढ़ में निगरानी दलों की चेकिंग अभियान जारी है। प्रदेश में आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से अब तक कुल 25 करोड़ आठ लाख रुपये की अवैध धन राशि और सामान जब्त की गई है। वहीं 28 मार्च तक पांच करोड़ 28 लाख नगदी रकम जब्त की गई है। 
विज्ञापन


प्रदेश में लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से अब तक 25 करोड़ 8 लाख रुपये की अवैध धन राशि और सामान जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) की ओर से निगरानी के दौरान 28 मार्च तक पांच करोड़ 28 लाख रुपये की नगद धन राशि जब्त की गई है। इस दौरान 17311 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 41 लाख रुपये है। सघन जांच अभियान के दौरान एक करोड़ 48 लाख रुपये कीमत के 784 किलोग्राम मादक पदार्थ और 94 लाख रुपये कीमत के 23 किलोग्राम कीमती आभूषण भी जब्त किया गया है। इनके आलावा 16 लाख 96 हजार रुपये कीमत की कई सामान भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन, सामान के अवैध परिवहन और संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों की ओर से सघन जांच कर कार्रवाई लगातार जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed