{"_id":"667d92fbd8fb0e207a0281af","slug":"cg-news-bjp-targets-congress-review-of-its-defeat-sharma-said-no-leader-is-taking-responsibility-for-defeat-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: कांग्रेस की हार की समीक्षा पर भाजपा ने साधा निशाना,शर्मा बोले- कोई नेता नहीं ले रहे हार की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: कांग्रेस की हार की समीक्षा पर भाजपा ने साधा निशाना,शर्मा बोले- कोई नेता नहीं ले रहे हार की जिम्मेदारी
Thu, 27 Jun 2024 09:57 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 27 Jun 2024 09:57 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद होने वाली समीक्षा बैठक को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस पर पांच करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई भी नेता हर की जिम्मेदारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद होने वाली समीक्षा बैठक को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस पर पांच करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई भी नेता हर की जिम्मेदारी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहने को तो दीपक बैज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं, लेकिन कांग्रेस में उनकी एक भी नहीं चलती है।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी अंदरुनी अंतर्कलह से अभी तक उबर नहीं पाई है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को उनके किए भ्रष्टाचार घोटाले के कारण छत्तीसगढ़ से बाहर उखाड़ फेंका है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली कल कांग्रेस के हार की समीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी आपसी गुटबाजी की वजह से पूरी तरह बिखर चुकी है। कांग्रेस पार्टी में केवल वन मैन शो चल रहा है। कहने को तो दीपक बैज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं लेकिन कांग्रेस में दीपक बैज की चलती ही नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस में बढ़ती अंतर कलह को दर्शाता है और इसी के चलते दीपक बैज के ऊपर हार का ठीकरा फोड़ कर उसे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाने की साजिश हो रही है। कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण में भी भूपेश बघेल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मनमाने ढंग से विधानसभा चुनाव में टिकट का वितरण किया और यही स्थिति लोकसभा चुनाव में भी दिखाई दी, जब बस्तर से सांसद रहे कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का टिकट काटा गया। वहीं दूसरी तरफ, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने आला नेताओं को खुश करते हुए राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव तो लड़े, लेकिन जनता ने उन्हें विधानसभा चुनाव की तरह ही शिकस्त दी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हार की जिम्मेदारी अभी तक कोई लेने को तैयार नहीं है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपनी कुर्सी बचानी है और भूपेश बघेल अपनी साख बचाने में लगे हैं। पहले कांग्रेस ने दीपक बैज का सांसद का टिकट काट दिया और अब हार का ठीकरा उसके सिर फोड़ कर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटाने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस में इतना नैतिक बल तो नहीं है कि हार के असली जिम्मेदार भूपेश बघेल पर कोई कार्रवाई कर सके, क्योंकि उनके ऊपर तो कांग्रेस की युवरानी प्रियंका वाड्रा का हाथ है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई भी नेता हार की जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं। सब एक दूसरे के ऊपर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं।