Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Big military movement seen IN Dongargarh railway station in Chhattisgarh

CG News: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिखा बड़ा सैन्य मूवमेंट, हाई अलर्ट मोड पर रहा प्रशासनिक अमला

Tue, 06 May 2025 05:09 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 06 May 2025 05:09 PM IST
सार

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम सैन्य शक्ति का एक अलग ही दृश्य देखने को मिला।

विज्ञापन
CG News: Big military movement seen IN Dongargarh railway station in Chhattisgarh
डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिखा बड़ा सैन्य मूवमेंट, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम सैन्य शक्ति का एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। गोला-बारूद, सैन्य वाहन, टैंक और अन्य सैन्य सामग्री से लिये एक विशेष ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो के बीच की लाइन पर इसे रोका गया। यह ट्रेन रायपुर से नागपुर की ओर जा रही थी। 

विज्ञापन

 
सैन्य अधिकारियों से लैस इस ट्रेन के आस-पास आम लोगों की पहुंच को दूर रखा गया। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर करीब एक घंटे तक यह ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। सुरक्षा को लेकर डॉग स्क्वायड टीम ट्रेन और उसके आस-पास के इलाकों की बारीकी से जांच की। 
विज्ञापन


इस दौरान पूरे स्टेशन को सैनेटाइज किया गया। प्लेटफॉर्मों पर फोर्स की तैनाती बढ़ाई गई और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई। सेना की ओर से इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। सैन्य उपकरणों का यह मूवमेंट किसी भी स्पेशल रणनीति का हिस्सा है। देशहित में सुरक्षा कारणों से इसे स्पष्ट नहीं किया जा सकता है। सुरक्षा कारणों से रेलवे प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी है। इस तैयारी से स्पष्ट है कि भारत जल्द ही पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed