फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Bharat Jodo Yatra in Chhattisgarh

Bharat Jodo Yatra: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में निकली भारत जोड़ो यात्रा; कांग्रेसियों ने दिया मोहब्बत का पैगाम

Thu, 07 Sep 2023 11:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 07 Sep 2023 11:04 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर पूरे प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। हर जिले में प्रदेश कांग्रेस निकाली गई। इस दौरान जनता को भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया गया।

विज्ञापन
CG News: Bharat Jodo Yatra in Chhattisgarh
रायपुर में निकली भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर पूरे प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। हर जिले में प्रदेश कांग्रेस निकाली गई। इस दौरान जनता को भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया गया। वहीं केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जन जागरुकता अभियान भी चलाया गया। 

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा के तहत रायपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और सरगुजा में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव शामिल हुए। इसी प्रकार अन्य जिलों बेमेतरा में जांजगीर चांपा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री रविन्द्र चौबे, दुर्ग में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कवर्धा में मंत्री मो. अकबर, बिलासपुर में मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, सुकमा मंत्री कवासी लखमा, सुरजपुर में मंत्री अमरजीत भगत, कोण्डागांव में मंत्री मोहन मरकाम, कोरबा में मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बालोद में मंत्री अनिला भेड़िया, सक्ती में मंत्री गुरू रूद्र कुमार, रायगढ़ में मंत्री उमेश पटेल, महासमुंद में सासंद रंजीत रंजन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सांसद ज्योत्सना महंत शामिल हुए। 
विज्ञापन


वहीं जगदलपुर में सांसद फूलोदेवी नेताम, बलौदाबजार में विनोद चंद्राकर, गरियाबंद में द्वारिकाधीश यादव, धमतरी में शिशुपाल सोरी, राजनांदगांव में इंद्रशाह मंडावी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी कुंवर सिंह निषाद, खैरागढ़- छुईखदान-गंडई में गुरूदयाल बंजारे, नारायणपुर में रेखचंद जैन, बीजापुर विक्रमशाह मंडावी, कांकेर में विकास उपाध्याय, दंतेवाड़ा में देवती कर्मा, मुंगेली में डॉ. रश्मि सिंह, बिलाईगढ़ सांरगढ़ में शकुन्तला साहू, जशपुर में यू.डी मिंज, बलरामपुर में पासनाथ राजवाड़े, कोरिया में चिंतामणी महाराज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अंबिका सिंहदेव शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




'ऐतिहासिक यात्रा भारत के दिल में समाई'
रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि यह ऐतिहासिक यात्रा भारत के दिल में समा गई है। यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है, यात्रा अभी भी चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा एक तीर्थ यात्रा थी और तीर्थ यात्रा कभी समाप्त नहीं होती। तीर्थ यात्रा, हर यात्रा का प्रारंभ होती है। भारत जोड़ो यात्रा का इतिहास स्याही से नहीं लिखा जा सकता, ये पसीने से लिखा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की 145 दिनों तक चली चार हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा में निडर भारतीयों ने ना केवल कदम जोड़े, बल्कि दिल भी जोड़े। ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर वह निडर भारतीयों को धन्यवाद करते हैं। यह यात्रा मीलों और किलोमीटरों में नहीं नापी जा सकती है। यह यात्रा सैकड़ों भाषाओं, लाखों आहें, करोड़ों उम्मीदों के रास्ते से होते हुई भारत के दिल में समा गई। भारत जोड़ो यात्रा बरसात, बर्फ, सर्दी, गर्मी, आंधी, तूफान सब कुछ झेलते हुए चली। हमारे प्रेरणा स्रोत राहुल गांधी की यह यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है। यात्रा अभी चल रही है। यात्रा कभी मणिपुर में दिखाई देती है, तो कभी आजादपुर सब्जी मंडी में और लद्दाख में नजर आती है। यह यात्रा अपनी निरंतरता के लिए भी जानी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed