फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG news: 160 ITI will be upgraded; Training provided on demand of local industries

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी: राज्य के 160 ITI होंगे अपग्रेड; लोकल उद्योगों की डिमांड पर मिलेगी ट्रेनिंग

Sat, 10 Aug 2024 04:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 10 Aug 2024 04:31 PM IST
सार

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। 

विज्ञापन
CG news: 160 ITI will be upgraded; Training provided on demand of local industries
शासकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य के 160 आईटीआई को मॉडल आईटीआई के रूप में उन्नयन किया जायेगा। सीएम विष्णुदेव साय की पहल पर रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग ने 484 करोड़ 22 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की है। इतना ही नहीं अपग्रेड के बाद लोकल इंडस्ट्रीज की मांग के मुताबिक युवाओं को ट्रेनिंग दी जायेगी। 

विज्ञापन


राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मॉडल आईटीआई में उन्नयन को राज्य के युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय की मंशानुरूप राज्य के आईटीआई को मॉडल आईटीआई में अपग्रेड करने की योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि योजना के पहले चरण में प्रदेश के 160 आईटीआई के लिए 484.22 करोड़ रुपये का तीन वर्षीय प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। बलौदाबाजार के सकरी स्थित आईटीआई को मॉडल आईटीआई बनाने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए सिडबी योजना के तहत 20 करोड़ 13 लाख रुपये की राशि की स्वीकृति जारी की गई है।
विज्ञापन


राजस्व मंत्री वर्मा ने बताया कि बलौदाबाजार के सकरी शासकीय आईटीआई के विभिन्न ट्रेड का उन्नयन और अधोसंरचना के कार्य किये जाएंगे। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मशीन टूल्स और उपकरण के लिए 3 करोड़ 23 लाख रुपये जारी किया गया है। इसमें कंप्यूटर, हार्डवेयर और नेटवर्क मेंटनेंस के लिए 1 करोड़ 5 लाख रुपये, इलेक्ट्रिशियन के लिए 75 लाख रुपये , फीटर के लिए 46 लाख, मेकेनिक डीजल के लिए 44 लाख रुपये और वेल्डर के लिए 53 लाख रुपये शामिल है। इसी तरह सिविल वर्क में आईटीआई के नए भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ 44 लाख रुपये, गार्ड रूम के लिए 7 लाख 42 हजार रुपये , मोटरगाड़ियों के पार्किंग के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपये, स्टाफ क्वाटर्स निर्माण के लिए 11 करोड़ 78 लाख रुपये और प्रवेश द्वार और बाउंण्ड्रीवाल के लिए 34 लाख 80 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed