फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Nagriya Nikay Chunav 2025: Urban body elections in Chhattisgarh today

CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव आज, जनता करेगी मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों का फैसला

Tue, 11 Feb 2025 12:18 AM IST
Lalit Kumar Singh ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:18 AM IST
सार

Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी यानी मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव के लिये मतदान कराये जाएंगे।

विज्ञापन
CG Nagriya Nikay Chunav 2025: Urban body elections in Chhattisgarh today
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी यानी मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव के लिये मतदान कराये जाएंगे। इस दौरान जनता अपने वोटिंग से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में क्रमश: मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों के भाग्य का फैसला करेगी। रायपुर रायपुर नगर निगम समेत 10 नगरीय निकायों में मतदान होगा। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। इसे लेकर मतदान केन्द्रों में सारी व्यवस्था हो चुकी है। मतदान दल केन्द्रों में पहुंच चुके हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। 

विज्ञापन


रायपुर नगर निगम में के कुल 70 वार्डों में 1 हजार 95 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 36 हजार 118 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 18 हजार 954 और महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 16 हजार 908 है। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 256 है। जिले में सभी नगरीय निकायों के 240 वार्ड में कुल 11 लाख 68 हजार 373 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष मतदाता 5 लाख 83 हजार 807, महिला मतदाता 5 लाख 84 हजार 307 एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 259 हैं। रायपुर नगर निगम में मतदान को सुचारू रुप से कराने के लिए 104 सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। जिले में कुल 136 सेक्टर ऑफिसर तैनात किये गये हैं।
विज्ञापन


जानें कितने बजे से होगा मतदान
रायपुर नगर निगम सहित दस निकायों में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग 

रायपुर नगर निगम चुनाव 2025 (फैक्ट फाइल)

  • रायपुर नगर निगम में कुल मतदान केंद्र - 1095 
  • रायपुर निगम में कुल मतदाता 10 लाख 36 हजार 118
  • रायपुर नगर निगम में पुरुष मतदाता- 5 लाख 18 हजार 954
  • रायपुर नगर निगम में महिला मतदाता- 5 लाख 16 हजार 908
  • रायपुर नगर निगम में तृतीय लिंग- 256
  • रायपुर जिले में कुल मतदान केन्द्र- 1290 
  • जिले में कुल मतदाता-  11 लाख 68 हजार 373 मतदाता
  • जिले में पुरुष मतदाता - 5 लाख 83 हजार 807
  • जिले में महिला मतदाता- 5 लाख 84 हजार 307
  • जिले में तृतीय लिंग मतदाता- 259 
  • रायपुर नगर निगम में कुल वार्ड- 70
  • जिले में सभी नगरीय निकायों में 240 वार्ड
  • रायपुर नगर निगम में मतदान को सुचारू रुप से कराने के लिए 104 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त
  • जिले में कुल 136 सेक्टर ऑफिसर तैनात 


मतदान दिवस पर आज सार्वजनिक अवकाश 
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने 11 फरवरी मंगलवार को नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने भी मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही नवा रायपुर अटल नगर में संवेतनिक अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन





छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 कार्यक्रम

  • 11 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव के लिये होंगे मतदान
  • 15 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव की होगी मतगणना
  • एक ही चरण में नगरीय निकाय चुनाव
  • 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत में होंगे चुनाव
  • नगरीय निकाय में ईवीएम से होंगे चुनाव
  • 18 तरह के पहचान पत्र मान्य किये गये हैं



पंचायत चुनाव 2025

  • तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव 
  • 17, 20, 23 फरवरी को होंगे पंचायत चुनाव के वोटिंग
  • 18, 21 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव की मतगणना
  • जिला पंचायत सदस्यों के 433 पदों के लिये होंगे चुनाव
  • 24 फरवरी तक निकाय चुनाव संपन्न हो जायेंगे।
  • ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव

 




11 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव

  • नगर निगम- 10
  • नगर पालिका- 49
  • नगर पंचायत - 114
  • दुर्ग और सुकमा जिले के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों के लिये 5 वार्डों में होगा उप निर्वाचन 


दस नगर निगमों में बीजेपी प्रत्याशी 

  1. रायपुर नगर निगम - मीनल चौबे (सामान्य महिला सीट)
  2. दुर्ग नगर निगम- अलका बाघमार (ओबीसी महिला सीट)
  3. राजनांदगांव   नगर निगम - मधुसूदन यादव (सामान्य मुक्त)
  4. धमतरी नगर निगम  - जगदीश रामू रोहरा (सामान्य मुक्त)
  5. जगदलपुर  नगर निगम - संजय पांडे (सामान्य मुक्त)
  6. रायगढ़  नगर निगम - जयवर्धन चौहान (अजा मुक्त)
  7. कोरबा  नगर निगम - संजू देवी राजपूत (सामान्य महिला सीट)
  8. बिलासपुर  नगर निगम - पूजा विधानी ( ओबीसी मुक्त)
  9. अंबिकापुर  नगर निगम - मंजूषा भगत (अजजा मुक्त)
  10. चिरमिरी नगर निगम - राम नरेश राय   (सामान्य मुक्त)


दस नगर निगमों में कांग्रेस प्रत्याशी

  1. जगदलपुर सामान्य सीट से मलकीत सिंह गेंदू 
  2. चिरमिरी सामान्य सीट से विनय जायसवाल 
  3. अंबिकापुर नगर निगम से पूर्व मेयर अजय तिर्की, अनुसूचित जनजाति सीट
  4. रायगढ़ से जानकी काटजू (एससी सीट)
  5. कोरबा से उषा तिवारी (सामान्य महिला सीट)
  6. बिलासपुर से प्रमोद नायक  ( ओबीसी मुक्त)
  7. धमतरी से विजय गोलछा  (सामान्य मुक्त)
  8. दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू (ओबीसी महिला सीट)
  9. राजनांदगांव नगर निगम पर निखिल द्विवेदी (सामान्य मुक्त)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed