फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Nagariya Nikay Chunav Result 2025: mayor, chairman and councillor Result today

CG Nagriya Nikay Chunav Result: कौन बनेगा महापौर-पार्षद?, आज जारी होंगे छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे

Sat, 15 Feb 2025 12:42 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 12:42 AM IST
सार

Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज 15 फरवरी यानी शनिवार को घोषित किये जाएंगे।

विज्ञापन
CG Nagariya Nikay Chunav Result 2025: mayor, chairman and councillor Result today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज 15 फरवरी यानी शनिवार को घोषित किये जाएंगे। आज आम जनता का मालूम चल जायेगा कि प्रदेश की 173 नगरीय निकायों में कौन महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निर्वाचित किये गये हैं। मतगणना को लेकर शासन-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सुबह 9 बजे से सभी मतगणना केंद्रों में काउंटिंग शुरू हो जायेगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। पोस्टल बैलेट की मतगणना पूरी होने के बाद ईवीएम मशीन खोली जायेगी। ऐसा माना जा रहा है कि दोपहर दो या तीन बजे तक अधिकांश नगरीय निकायों के परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे। स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था किए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन


ये सामग्री नहीं ले जा सकेंगे मतगणना केन्द्र में
मतगणना स्थल में अभिकर्ता या अन्य कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे मोबाईल फोन, आई पेड, लैपटॉप, स्मार्ट वाच सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि छत्तीसगढ़ की कुल 173 नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को चुनाव कराये गये थे। इस दौरान जनता ने महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों के लिए वोटिंग कर अपना फैसला सुना दिया था। इन पदों के प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई थी, जो आज खुल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नगरीय निकायों के आएंगे चुनाव परिणाम

  • नगर निगम- 10
  • नगर पालिका परिषद- 49
  • नगर पंचायत - 114
  • दुर्ग और सुकमा जिले के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों के लिये 5 वार्डों में उप निर्वाचन हुआ था, इसके भी परिणाम आज जारी होंगे।

 
ये हैं छत्तीसगढ़ के दस नगर निगम और बीजेपी-कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी

  1. रायपुर नगर निगम से बीजेपी की मीनल चौबे के सामने कांग्रेस की दिप्ती प्रमोद दुबे
  2. दुर्ग नगर निगम से बीजेपी की अलका बाघमार के सामने कांग्रेस की प्रेमलता पोषण साहू
  3. बिलासपुर नगर निगम से बीजेपी की पूजा विधानी के सामने कांग्रेस के प्रमोद नायक 
  4. अंबिकापुर नगर निगम से बीजेपी की मंजूषा भगत के सामने कांग्रेस के अजय तिर्की
  5. राजनांदगांव नगर निगम से बीजेपी के मधुसूदन यादव के सामने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी
  6. धमतरी नगर निगम से बीजेपी के जगदीश रामू रोहरा के सामने कांग्रेस के विजय गोलछा
  7. जगदलपुर  नगर निगम से बीजेपी के संजय पांडे के सामने कांग्रेस के मलकीत सिंह गेंदू 
  8. रायगढ़  नगर निगम से बीजेपी के जयवर्धन चौहान के सामने कांग्रेस के जानकी काटजू 
  9. कोरबा  नगर निगम से बीजेपी के संजू देवी राजपूत के सामने कांग्रेस की उषा तिवारी 
  10. चिरमिरी नगर निगम से बीजेपी के राम नरेश राय के सामने कांग्रेस के विनय जायसवाल

बीजेपी से 5 और कांग्रेस से 4 महिला मेयर प्रत्याशी थी चुनावी रण में
इस बार मेयर के लिये बीजेपी-कांग्रेस से नौ महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने जहां पांच महिलाओं को महापौर की टिकट दी है, तो वहीं कांग्रेस ने चार महिलाओं को महापौर प्रत्याशी पर भरोसा जताया है।

महापौर के 79, पार्षद के  1 हजार 889 और अध्यक्ष पद के 606 प्रत्याशियों का फैसला आज
11 फरवरी को प्रदेश 173 नगरीय निकायों में चुनाव कराने के बाद  महापौर के लिये 79, पार्षद के लिये 1 हजार 889 और अध्यक्ष पद के लिए 606 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी थी, जो अब 15 फरवरी को खुल रही है। यानी 15 फरवरी को मतगणना हो रही है। आज दोपहर तीन बजे तक मालूम चल जायेगा कि किसके सिर पर जीत का ताज सज रहा है। छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को 70 फीसदी फीसदी वोटिंग हुई थी। इनमें महिलाओं का 67.8 प्रतिशत और पुरुषों का 64.06 प्रतिशत मतदान रहा। रायपुर नगर निगम में 4 बजे तक 44.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

छ्त्तीसगढ़ के 49 नगर पलिका परिषदों में बीजापुर, किरन्दुल, बड़ी-बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, कवर्धा, पण्डरिया, कुम्हारी अहिवारा, अमलेश्वर, दल्लीराजहरा, बालोद, बेमेतरा, डोंगरगढ़, महासमुंद बागबाहरा, सरायपाली, तिल्दा-नेवरा, गोबरानवापारा, आरंग, अभनपुर, मंदिर हसौद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, तखतपुर, रतनपुर, बोदरी, गौरेला, पेण्ड्रा, मुंगेली लोरमी, खरसिया, जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा, सक्ती, दीपिका, कटघोरा, बांकी-मोंगरा, बलरामपुर, रामानुजगंज, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ और जशपुरनगर शामिल हैं।

इसी प्रकार 114 नगर पंचायतों में  गीदम, बारसूर, दोरनापाल, बस्तर, फरसगांव, केशकाल, भानुप्रतापपुर, चारामा, पखांजूर, अंतागढ़, बोड़ला, पांडातराई, सहसपुर-लोहारा, पिपरिया, इंदौरी, धमधा, पाटन, उतई, डौंडी, डौंडीलोहारा, चिखलाकसा, गुरूर, अर्जुन्दा, गुण्डरदेही, नवागढ़, साजा, बेरला, थानखम्हरिया शामिल है। इसी प्रकार देवकर, परपोड़ी, दाढ़ी, भिंभौरी, कुसमी, डोंगरगांव छुरिया, लालबहादुर नगर, गण्डई, छुईखदान, अम्बागढ़ चौकी, कुरूद, मगरलोड, नगरी, भखारा, आमदी, पिथौरा, बसना, तुमगांव, खरोरा, माना कैम्प, कुरा, चन्द्रखुरी, समोदा, राजिम, छुरा, फिगेंश्वर, कोपरा, देवभोग, कसडोल, पलारी, लवन, टुण्डा, रोहांसी, कोटा, बिल्हा, मल्हार, मरवाही, पथरिया शामिल है, जहां निर्वाचन किया जाएगा। सरगांव, बेरला, जरहागांव, धरमजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, किरोड़ीमलनगर, पुसौर, बलौदा, खरौद, शिवरीनाराण, सारागांव, नवागढ़, राहौद, पामगढ़, नरियरा, डभरा, जैजैपुर, नयाबाराद्वार, अड़भार, चन्द्रपुर, पाली, छुरीकला, सीतापुर, लखनपुर, कुसमी, राजपुर, वाड्रफनगर, विश्रामपुर, प्रतापपुर, जरही, भटगांव, पटना, झगराखंड, खोंगापानी, नई लेदरी, जनकपुर, पत्थलगांव, कोतबा, बगीचा और कुनकुरी आदि शामिल हैं।

इसी प्रकार जिला दुर्ग के नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 24 एवं वार्ड क्रमांक 35, नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के वार्ड क्रं. 32 एवं नगरपालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 34 तथा बस्तर संभाग, जिला सुकमा में नगर पंचायत कोन्टा के वार्ड क्रमांक 13 में उप निर्वाचन हुआ था।

छत्तीसगढ़ में कुल 192 नगरीय निकाय
छत्तीसगढ़ में कुल 192 नगरीय निकाय है, जिनमें से 19 नगरीय निकायों में वर्ष 2026 में चुनाव होना है, जिसमें 04 नगर निगम-नगरपालिक निगम बीरगांव, नगरपालिक निगम भिलाई, नगरपालिक निगम भिलाई-चरौदा तथा नगरपालिक निगम रिसाली शामिल है। 

इसी प्रकार 5 नगर पालिका परिषद, जिसमें नगरपालिका परिषद सारंगढ़, नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर, नगर पालिका परिषद शिवपुरचरचा, नगरपालिका परिषद जामुल एवं नगरपालिका परिषद खैरागढ़ शामिल है। 


इसी प्रकार 10 नगर पंचायत जिनमें नगर पंचायत बम्हीनीडीह, नगर पंचायत प्रेमनगर, नगर पंचायत शिवनंदनपुर, नगर पंचायत पलारी, नगर पंचायत मारो, नगर पंचायत घुमका, नगर पंचायत कोंटा, नगर पंचायत नरहरपुर, नगर पंचायत भैरमगढ़ तथा नगर पंचायत भोपालपट्टनम शामिल है, जहां 2026 में निर्वाचन कराया जाएगा।

अब पंचायत चुनाव की बारी
नगरीय निकाय चुनाव परिणाम के बाद जिला पंचायत के 433 सदस्य और जनपद पंचायत के 2 हजार 973 पदों के लिए भी चुनाव कराये जाएंगे। वहीं ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 11 हजार 672 और वार्ड पंच पद के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर मतदान कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed