{"_id":"6593b17534a52621010a7a97","slug":"cg-minister-op-chaudhary-and-ramvichar-netam-took-charge-said-always-ready-to-serve-chhattisgarh-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: वित्त मंत्री ओपी चौधरी और कृषि मंत्री रामविचार ने किया पदभार ग्रहण, कहा- छत्तीसगढ़ की सेवा में हमेशा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: वित्त मंत्री ओपी चौधरी और कृषि मंत्री रामविचार ने किया पदभार ग्रहण, कहा- छत्तीसगढ़ की सेवा में हमेशा तैयार
Tue, 02 Jan 2024 12:17 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:17 PM IST
सार
OP Chaudhary and Ramvichar netam: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के पदभार ग्रहण का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नववर्ष के पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
OP Chaudhary and Ramvichar netam: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के पदभार ग्रहण का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नववर्ष के पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पदभार ग्रहण किया। दोनों मंत्रियों ने महानदी भवन स्थित मंत्रालय में पूजा-अर्चना के बाद कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपस्थित विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने मंत्री चौधरी का स्वागत कर उन्हें नया दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस पर चौधरी ने भी सभी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
दूसरी ओर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर मंत्री नेताम ने कहा कि मां महामाया के आशीर्वाद से आज मैंने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारा छत्तीसगढ़ भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान देगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा मंत्रालय छत्तीसगढ़ के किसानों, जनजातीय वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग, पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी बनकर कार्य करेगा। प्रदेश के हमारे अन्नदाता किसान भाइयों समेत सभी नागरिकों की खुशहाली और छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने की दिशा में भी अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे। हम जनता की अपेक्षाओं में खरा उतरेंगे, इसके लिए हम संकल्पित होकर काम करेंगे।
विज्ञापन