फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Loksabha Election: 105 year old man casts his vote with home voting facility

CG Loksabha Election: होम वोटिंग की सुविधा से 105 वर्षीय बुजुर्ग ने दिया वोट, लोगों से की मतदान के लिए अपील

Thu, 02 May 2024 03:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 02 May 2024 03:58 PM IST
सार

वोटिंग की सुविधा से दिव्यांग और बुजुर्ग अपने मताधिकार का उपयोग कर पा रहे हैं। ऐसे ही रायपुर में एक 105 वर्षीय मतदाता ने होम वोटिंग सुविधा से मतदान किया है।  
 

विज्ञापन
CG Loksabha Election: 105 year old man casts his vote with home voting facility
105 वर्षीय बुजुर्ग ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने 85 साल से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी है। वोटिंग की सुविधा से दिव्यांग और बुजुर्ग अपने मताधिकार का उपयोग कर पा रहे हैं। ऐसे ही रायपुर में एक 105 वर्षीय मतदाता ने होम वोटिंग सुविधा से मतदान किया है।  

विज्ञापन


रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कांदुल साहू पारा निवासी कन्हैया राम बंछोड की उम्र 105 वर्ष है। इस उम्र में लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी निभाने का जज्बा दिखा। घर तक होम वोटिंग पहुंचने से उन्होंने मतदान कर पाया है। कन्हैया राम बंछोर के सुपुत्र हृदय सिंह बंछोर ने बताया कि उनके पिता का जन्म वर्ष 1919 में हुआ। वे हमेश निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा लेते रहे हैं। उनके सुपुत्र ने कहा कि उनकी स्वयं की उम्र 60 वर्ष है। उन्होंने हमेशा अपने पिता को मतदान करते देखा है।
विज्ञापन


बंछोर परिवार की तीन पीढ़ियां करती हैं मतदान
कन्हैया राम बंछोर उनके सारे सुपुत्र और उनके पोते मतदान करते हैं। इस तरह उनके तीन पीढ़ियां इस प्रक्रिया में हिस्सा लेती है। उन्होंने सात मई को मतदान करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed