फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Joint Secretary Union Health Ministry visited Hummer Lab of Raipur

CG: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने रायपुर के हमर लैब का किया भ्रमण, सुविधाओं की ली जानकारी

Fri, 22 Mar 2024 09:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 22 Mar 2024 09:13 PM IST
सार

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव अनुराधा पटनायक ने आज रायपुर के जिला चिकित्सालय में संचालित हमर लैब और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना का भ्रमण किया।

विज्ञापन
CG: Joint Secretary Union Health Ministry visited Hummer Lab of Raipur
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनुराधा पटनायक ने रायपुर के हमर लैब का भ्रमण किए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव अनुराधा पटनायक ने आज रायपुर के जिला चिकित्सालय में संचालित हमर लैब और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना का भ्रमण किया। उन्होंने अस्पताल और हमर लैब में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने लैब सहित वहां के कार्यप्रणाली के बारे में प्रभारी अधिकारियों से पूछा। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक डॉ जगदीश सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने हमर लैब के भ्रमण के दौरान पंजीयन, सैंपल कलेक्शन काउंटर, आयुष्मान कक्ष, कियोस्क एवं सहायता केंद्र, बैक्टिरियोलॉजी लैब, हिमैटोलॉजी लैब, कल्चर कक्ष और कोल्ड कक्ष का अवलोकन किया। संयुक्त सचिव को हमर लैब के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. अभ्युदय शक्ति तिवारी ने बताया कि लैब में 120 तरह के जांच की सुविधा है। गौरतलब है कि वर्ष-2023 में 90 लाख 57 हजार 888 मरीजों के टेस्ट किए गए हैं । वहीं वर्ष-2022 में 51 लाख 85 हजार 309 मरीजों के टेस्ट किए गए थे। संयुक्त सचिव पटनायक ने हमर लैब बेहतर सुविधा और सेवाओं के लिए की डॉ. माधुरी वानखेड़े और पूरी टीम की सराहना की। 
विज्ञापन


संयुक्त सचिव ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना के निरीक्षण के दौरान मरीजों के लिए प्रचलित टोकन सिस्टम के बारे में पूछा । उन्होंने खुद टोकन डिस्पेंसर से टोकन निकालकर देखा और रोजाना ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी ली। टीकाकरण कक्ष, ड्रेसिंग रूम, महिला वॉर्ड, लेबर रूम और फॉर्मेसी का अवलोकन किया। हमर लैब एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. एसके पामभोई, रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, सिविल सर्जन एसके भंडारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रभारी राज्य कार्यक्रम प्रबंधक आनंद साहू भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीमति अनुराधा पटनायक ने नवीन स्वास्थ्य भवन में स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख योजनाओं पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर  महत्वपूर्ण गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने 24 मार्च विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य पर समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को टीबी रोग के प्रति प्रत्येक नागरिक को जागरूक करने हेतु शपथ दिलाया व हस्ताक्षर अभियान की शुरूवात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed