फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Jai Bharat Satyagraha Monitoring committee meeting IN raipur

जय भारत सत्याग्रह की निगरानी कमेटी की बैठक: सैलजा बोलीं- नुक्कड़ नाटक,  सभा, उपवास, रैली से जुड़ें कांग्रेसी

Sun, 02 Apr 2023 06:05 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 06:05 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने आज रविवार को रायपुर के राजीव भवन में जय भारत सत्याग्रह के निगरानी समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम एआईसीसी ने दिया है। इसकी मॉनिटरिंग के लिये अनुभवी लोगो की समिति बनी है।

विज्ञापन
CG: Jai Bharat Satyagraha Monitoring committee meeting IN raipur
बैठक लेतीं कुमारी सैलजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने आज रविवार को रायपुर के राजीव भवन में जय भारत सत्याग्रह के निगरानी समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम एआईसीसी ने दिया है। इसकी मॉनिटरिंग के लिये अनुभवी लोगो की समिति बनी है। समिति के माध्यम से पूरे प्रदेश में जो कार्यक्रम होने हैं, उनको बारीकी से देखना है। सारे कार्यक्रमों को करवाना है। कहीं पर कोई कमी आये तो उसको उसी समय पूरा करना है। कहीं पर कोई व्यक्ति काम नहीं कर रहा तो उसके जिम्मेदारी भी नये व्यक्ति को देना आपकी जवाबदारी है। हमारा मकसद सफल कार्यक्रम करना है। हर जगह, हर क्षेत्र ब्लाक जिला में काम हो यह सुनिश्चित करना है। 

विज्ञापन


कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि सभी जिलों, ब्लाकों के जिम्मेदार पदाधिकारियों की सूची आपके पास होनी चाहिये। अभी हमारे पास जय भारत सत्याग्रह का एक महिने का कार्यक्रम है। हमें उसे संपादित करना है। राहुल गांधी के जो व्यवहार हुआ वह लोकतंत्र का गला दबाना है। भारत सत्याग्रह के तहत राहुल गांधी के साथ किये गये आलोकतांत्रिक व्यवहार, मोदी सरकार की तानाशाह नीतियों के खिलाफ पत्रकारवार्ता, मशाल शांति मार्च, नुक्कड़ सभायें, गांव, कस्बे में होना चाहिए। इसके लिए एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल सभी नुक्कड़ सभा में जुड़े। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करें। डरो मत कंसर्ट पर सोशल कैंपेन भी करें। इसे हर निगम में करना है। 
विज्ञापन


लोकतंत्र बचाओ दौड़ समेत कई कार्यक्रम होंगे
उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल संविधान बचाओ दिवस मनाया जायेगा। ब्लाक स्तरीय पत्रकारवार्ता, पोस्टकार्ड अभियान, नुक्कड़ सभा, सोशल मीडिया कैंपेन, जय भारत सत्याग्रह फेस 2 में संभागीय जिला सम्मेलन होगा। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रदेश स्तरीय रैली, एक दिन का उपवास सभी जिले में गांधी प्रतिमा के समक्ष सार्वजनिक स्थानों पर सभी पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। कंट्रोल रूम सभी स्थानों की जानकारी एकत्रित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को भारत सत्याग्रह में भाग लेना है : मरकाम
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि एआईसीसी ने एक महीने का भारत सत्याग्रह कार्यक्रम दिया है, जिसे प्रदेश में लागू करना है। संगठन के कार्यक्रमों को सही ढंग से क्रियान्वित करने की जवाबदारी आप सबकी और बढ़ जाती है। आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। विपक्ष के नेता के रूप राहुल गांधी आम आदमी की आवाज उठा रहे हैं। वे मोदी सरकार के भ्रष्टाचार अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, तो उनको निशाना बनाया जा रहा  है। जय भारत सत्याग्रह आंदोलन में हर कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी, निगम मंडल आयोग के पदाधिकारियों को पूरी सक्रियता से भाग लेना है।


बैठक में  प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सह प्रभारी विजय जांगिड, प्रभारी सत्यनारायण शर्मा, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, समन्वयक गुरूमुख सिंह होरा, सदस्यगण राजेन्द्र तिवारी, सुमित्रा धृतलहरे, सुशील आनंद शुक्ला, अजय साहू, कंट्रोल रूम समन्वयक महेन्द्र छाबड़ा, सलाम रिजवी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed