{"_id":"64f9d657b8ae66302305fd45","slug":"cg-iti-hostel-superintendent-recruitment-online-counseling-on-9th-september-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITI छात्रावास अधीक्षक भर्ती: ऑनलाइन काउंसिलिंग 9 सितंबर तक, समान अंक होने पर इन्हें मिलेगी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ITI छात्रावास अधीक्षक भर्ती: ऑनलाइन काउंसिलिंग 9 सितंबर तक, समान अंक होने पर इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
Thu, 07 Sep 2023 07:25 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 07 Sep 2023 07:25 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छात्रावास अधीक्षक और छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन माध्यम से काउंसिलिंग की जा रही है। अभ्यर्थी 6 से 9 सितंबर रात 11.59 बजे तक शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
व्यावसायिक परीक्षा मंडल भवन रायपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छात्रावास अधीक्षक और छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन माध्यम से काउंसिलिंग की जा रही है। अभ्यर्थी 6 से 9 सितंबर रात 11.59 बजे तक शामिल हो सकते हैं। विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों अधीक्षक और अधीक्षिका के पदों पर चयन के परिणाम घोषित हो गई है। इसके बाद अब ऑनलाइन काउंसिलिंग कर नियुक्ति की जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए 9 सितंबर तक तारीख निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
इस लिंक से देखें वर्गवार कटऑफ
संचालक रोजगार और प्रशिक्षण से मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन काउंसिलिंग की पूरी प्रक्रिया और कटऑफ मार्क्स की जानकारी संचालनालय की वेबसाइट http://cgiti.cgstate.gov.in/notice-board पर देख सकते हैं। व्यापम के माध्यम से आयोजित चयन परीक्षा परिणाम के वर्गवार कटऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन