{"_id":"653cd8b2ae98a200ea05b6c3","slug":"cg-elections-2023-women-will-take-responsibility-at-all-booths-of-raipur-north-and-west-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: इस बार रायपुर उत्तर और पश्चिम में बनेगा इतिहास; सभी बूथों पर महिलाएं संभालेंगी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election 2023: इस बार रायपुर उत्तर और पश्चिम में बनेगा इतिहास; सभी बूथों पर महिलाएं संभालेंगी जिम्मेदारी
Sat, 28 Oct 2023 03:17 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 28 Oct 2023 03:17 PM IST
सार
CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार राजधानी रायपुर इतिहास रचने जा रही है। रायपुर के उत्तर और पश्चिम विधानसभा निर्वाचन की जिम्मा महिलाएं संभालेंगी। उत्तर विधानसभा में मुख्य ऑब्जर्वर से लेकर मतदान अधिकारी महिलाएं होंगी।
विज्ञापन
रायपुर के उत्तर और पश्चिम विधानसभा निर्वाचन की जिम्मा महिलाएं संभालेंगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार राजधानी रायपुर इतिहास रचने जा रही है। रायपुर के उत्तर और पश्चिम विधानसभा निर्वाचन की जिम्मा महिलाएं संभालेंगी। उत्तर विधानसभा में मुख्य ऑब्जर्वर से लेकर मतदान अधिकारी महिलाएं होंगी। उत्तर विधानसभा में 1 हजार 60 और पश्चिम विधानसभा में 804 महिला अधिकारी चुनाव कराएंगी। इसके साथ ही अधिक से अधिक महिला सुरक्षा बलों की भी तैनाती होगी।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने महिला वोटर्स को मतदान के लिए प्रेरित के लिए किया गया है। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष बूथ संगवारी केंद्र बनाए जा रहे है। जिले के उत्तर और पश्चिम विधानसभा में सभी बूथों को संगवारी मतदान केन्द्र बनाया जा रहा हैं। बता दें कि उत्तर विधानसभा में 265 कुल मतदान केन्द्र में 1 हजार 60 महिला अधिकारियों जिम्मा संभालेंगी। 265 बूथ में पीठासीन अधिकारी, मतदान क्रमांक 1, 2, 3 में सभी जगहों पर महिला अधिकारी-कर्मचारी को तैनात किया जाएगा। इसमें 265 पीठासीन अधिकारी और 795 मतदान अधिकारी रहेंगे।
विज्ञापन
दोनों विधानसभा में महिलाएं ही बनेंगी पीठासीन अधिकारी
विधानसभा के मुख्य ऑब्जर्वर 1 महिला आईएएस अधिकारी विमला आर. है। साथ ही उनकी लाइजनिंग ऑफिसर भी महिला हैं। इसी क्रम में पश्चिम विधानसभा में भी महिला अधिकारियों को जिम्मे सौंपने की तैयारी की जा रही है। यहां 201 मतदान केन्द्र है, जिनमें 804 महिला अधिकारी होंगी, जिनमें 201 पीठासीन अधिकारी और 603 मतदान अधिकारी होंगी। दिनों विधानसभा में निर्वाचन की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है। 26 और 27 अक्टूबर को मतदान दलों का प्रशिक्षण हुआ, जिसमें निर्वाचन कार्य मे संलग्न महिला कर्मियों ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
निर्वाचन में पूरा जिम्मा महिलाओं को
ट्रेनिंग के दौरान मास्टर ट्रेनर ने पूछा कि मतदान क्रमांक-02 का क्या कार्य है। महिला प्रशिक्षणार्थियों बताया कि अमिट स्याही लगाना, पर्ची देना, रजिस्टर में हस्ताक्षर कराना। उनकेे सटीक और सही जवाब से मास्टर ट्रेनर संतुष्ट हुए और सराहना भी की। ट्रेनिंग ले रहीं महिलाएं उत्साह से लबरेज थी, क्योंकि जिले का यह विधानसभा चुनाव प्रदेश के निर्वाचन में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। यहां के दो विधानसभा महिलाओं के जिम्मे होगा। यहां टॉप से लेकर यूनिट तक निर्वाचन का कार्य महिलाओं को सौंपा जाएगा। यह विधानसभा में उत्तर और पश्चिम है।
जिले के सातों विधानसभा में संगवारी मतदान केन्द्र
- धरसींवा विधानसभा में 10
- रायपुर ग्रामीण विधानसभा में 10
- रायपुर पश्चिम विधानसभा में 265
- रायपुर उत्तर विधानसभा में 201
- रायपुर दक्षिण विधानसभा में 10
- आरंग विधानसभा में 10
- अभनपुर विधानसभा में 10 संगवारी मतदान