CG Election 2023: मतदान के बीच राहुल गांधी की जनता से अपील, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की गारंटी दिलाई याद
CG Election 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की है। पहले चरण के लिए मतदान शुरू होते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस की गांरटी को दोहराया और राज्य में अपनी भरोसेमंद सरकार की वापसी का आह्वान किया।
विस्तार
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कहा कि हमने 5 साल में जो काम किया है। उससे नक्सलवाद काफी हद तक पीछे हट गया है। आज नतीजा आप सभी के सामने है। कांग्रेस के घोषणापत्र में इन सबका जिक्र है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस हमेशा आम लोगों के कल्याण के लिए खड़ी रही है।
पहले चरण के लिए मतदान शुरू होते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस की गांरटी को दोहराया और राज्य में अपनी भरोसेमंद सरकार की वापसी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में न्यायपूर्ण शासन चलता रहेगा। यहां लोकतंत्र में आस्था बरकरार रहेगी। एक्स पर राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया। पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि जब आप अपने मताधिकार का प्रयोग करें तो याद रखें, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस की भरोसेमंद सरकार को चुनें।
जब इस्तेमाल करें अपना मताधिकार, याद रहे, छत्तीसगढ़ में फिर एक बार, कांग्रेस की भरोसे की सरकार।
विज्ञापन विज्ञापन
कांग्रेस की छत्तीसगढ़ को गारंटी:
✅किसानों का कर्ज़ माफ
✅20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदी
✅भूमिहीनों को ₹10,000/वर्ष
✅धान पर ₹3,200 MSP
✅तेंदूपत्ता पर ₹6,000/बोरा
✅तेंदूपत्ता के लिए…— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 7, 2023
छत्तीसगढ़ को कांग्रेस की गारंटी
1. किसानों का कर्ज माफ हो
2. 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी।
3. भूमिहीनों को 10,000 रुपये प्रति वर्ष
4. धान पर 3,200 रुपये एमएसपी मिलेगा।
5. तेंदू पत्ते पर 6,000 रुपये प्रति बोरी।
6. तेंदूपत्ता के लिए 4000 रुपये प्रति वर्ष बोनस मिलेगा।
7. 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।
8. गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।
9. केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
10. 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलेगा।
11. 17.5 लाख परिवारों के लिए आवास।
12. जाति जनगणना।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि हम जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। पहले चरण में जिन 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं। उनमें से 10 पर सुबह 7 बजे मतदान जारी है। इसका समापन दोपहर 3 बजे होगा। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि पहले चरण की बाकी 10 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे खत्म होगा।
