Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Political Analysis; Raigarh Assembly Election OP Chaudhary, Prakash Nayak

Political Analysis: इस बार ओपी चौधरी की 'अग्निपरीक्षा'; जीते तो बन जाएंगे बड़े आदमी, जानें क्या हैं इसके मायने

Tue, 14 Nov 2023 05:42 PM IST
Aman Koshle अमन कोशले
Updated Tue, 14 Nov 2023 05:42 PM IST
सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में से इस बार रायगढ़ सीट पर सबकी निगाह टिकी है। दूसरे चरण में 17 नवंबर को रायगढ़ में चुनाव कराए जाएंगे। यहां इस बार फिर पूर्व आईएएस ओपी चौधरी रायगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
CG Election 2023: Political Analysis; Raigarh Assembly Election OP Chaudhary, Prakash Nayak
रायगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी ओपी चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में से इस बार रायगढ़ सीट पर सबकी निगाह टिकी है। दूसरे चरण में 17 नवंबर को रायगढ़ में चुनाव कराए जाएंगे। यहां इस बार फिर पूर्व आईएएस ओपी चौधरी रायगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार बीजेपी ने उनकी सीट बदल दी है। इस बार पार्टी उन्हें खरसिया की जगह रायगढ़ से चुनाव लड़ा रही है। ऐसे में ओपी चौधरी के सामने एक बार फिर रायगढ़ से चुनाव जीतने की चुनौती है। एक बार फिर उन्हें अपने आप को साबित करने की चुनौती है। इस बार वो यदि रायगढ़ सीट जीतते हैं तो निश्चिततौर पर भाजपा में उनका कद बढ़ना तय है। क्योंकि अमित शाह रागगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान जनता से कहा था कि आप चौधरी को चुनाव जीता दें। इन्हें बड़ा आदमी मैं बना दूंगा। बड़ा आदमी बनाना मेरा काम है। 

विज्ञापन


रायगढ़ सीट पर नजर दौड़ाएं तो इस बार चौधरी के सामने कांग्रेस के प्रकाश नायक सामने हैं, जो वर्तमान विधायक हैं। ऐसे में नायक के सामने दोबारा विधायकी की सीट पर कब्जा करने का लक्ष्य है। अब देखना होगा कि वो इस अपने इस टारगेट में कितने कामयाब हो पाते हैं।
विज्ञापन


ओपी चौधरी साल 2018 के विधानसभा चुनाव में रायगढ़ जिले की खरसिया सीट से चुनाव लड़े थे। उस समय उनके सामने कांग्रेस के दिवंगत नेता नंदकुमार पटेल के बेटे उमेश पटले सामने थे। इस चुनाव में उमेश पटेल ने ओपी चौधरी को शिकस्त दी थी। उमेश पटेल ने ओपी चौधरी को 16,967 मतों से हराया था। उमेश पटेल को 94,201 वोट मिले थे, वहीं ओपी चौधरी को 77,234 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर रायगढ़ का विधानसभा इस बार त्रिकोषणीय देखने को मिल रहा है। भाजपा के ओपी चौधरी और कांग्रेस के प्रकाश नायक को चुनौती देने के लिए जेसीसीजे प्रत्याशी और पूर्व महापौर मधु किन्नर चुनावी मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद अब जेसीसीजे ने रायगढ़ सीट से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है। मधु किन्रर जेसीसीजे का शपथ पत्र लेकर जनता के बीच जा रही हैं और अपने महापौर कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रही हैं। मधु इस बार एक कदम गरीबी खतम की शपथ के साथ जनता से वोट मांग रही हैं। 


रायगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 पर नजर नजर डालें, तो मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच हुआ था। कांग्रेस के प्रकाश नायक और बीजेपी के रोशनलाल के बीच मुकाबला हुआ था। रायगढ़ के वोटरों ने 2018 में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताया। कांग्रेस के पक्ष में 69 हजार से ज्यादा मत पड़े थे। कांग्रेस ने 14 हजार से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीता था। इससे पहले साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में रायगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रोशन लाल ने जीत हासिल की थी और उन्हें 91045 वोट मिला था। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार शक्राजीत नायक को 70453 वोट मिल पाए थे। वह 20592 वोटों के अंतर से दूसरे पायदान पर रह गए थे। साल 2008 के चुनाव में रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर शक्राजीत नायक को जीत मिली थी। उन्हें 72054 वोट हासिल हुए थे और वह विधानसभा पहुंचे थे, जबकि बीजेपी प्रत्याशी विजय अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 59110 वोट मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed