फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: If you do not have Voter ID, you can vote through these 12 documents

CG Election 2023: वोटर आईडी नहीं होने पर इन 12 डॉक्यूमेंट्स के जरिए कर सकते हैं वोट, जानें...

Tue, 24 Oct 2023 05:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 24 Oct 2023 05:14 PM IST
सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी कर दी गई है। सूची में नाम होने के बावजूद जिन्हें वोटर आईडी नहीं मिला है, ये खबर उनके लिए है। ऐसे मतदाता जिनका नाम सूची में है, लेकिन कार्ड नहीं मिला है।

विज्ञापन
CG Election 2023: If you do not have Voter ID, you can vote through these 12 documents
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी कर दी गई है। सूची में नाम होने के बावजूद जिन्हें वोटर आईडी नहीं मिला है, ये खबर उनके लिए है। ऐसे मतदाता जिनका नाम सूची में है, लेकिन कार्ड नहीं मिला है। वे मतदाता भी वोट कर सकेंगे। वोटर आईडी के अलावा 12 वैकल्पिक फोटो युक्त डॉक्यूमेंट्स को दिखाकर मतदाता मतदान कर सकते हैं। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता की सूची जारी कर दी गई है। सभी वोटर्स पोलिंग बूथ पर अपने वोटर आईडी को दिखाकर वोट करेंगे। उन्होंने बताया कि जिनके पास वोटर आईडी नहीं हैं वे भी वोट कर सकते हैं। इसके लिए आयोग ने 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए हैं। 
विज्ञापन


वोटर आईडी नहीं होने पर 12 वैकल्पिक दस्तावेज के माध्यम से मतदाता वोट कर सकते हैं। बता दें कि प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर निर्वाचक नामावालियों में पंजीकृत है, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट के आधार पर ही पहचाना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लगेंगे डॉक्यूमेंट्स

  1. आधार कार्ड
  2.  मनरेगा जाब कार्ड
  3. ड्राइविंग लाइसेंस
  4. पैन कार्ड
  5. भारतीय पासपोर्ट
  6. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
  7. केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
  8. बैंकों/डाकघरों जारी फोटोयुक्त पासबुक
  9. एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई जारी स्मार्ट कार्ड
  10. श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  11. सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र
  12. भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed