फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Election 2023: Bhupesh Bhagel Statement On ELectoral Face off WIth Vijay Bhagel

CG Election: रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप हैं... विजय बघेल से चुनावी टकराव पर भूपेश बघेल का बयान

Tue, 07 Nov 2023 11:36 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 07 Nov 2023 11:36 AM IST
सार

Chhattisgarh Election Phase 1 Voting News in Hindi: छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग के दौरान सीएम भूपेश बघेल और रमन सिंह ने दावे किये हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने से पहले अपने आवास पर पूजा की।

विज्ञापन
Chhattisgarh Election 2023: Bhupesh Bhagel Statement On ELectoral Face off WIth Vijay Bhagel
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह ने बयान दिया। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने से पहले अपने आवास पर पूजा की।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने 5 साल में जो काम किया है। उससे नक्सलवाद काफी हद तक पीछे हट गया है। आज नतीजा आप सभी के सामने है कि गांवों के अंदर पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। लोग अपने गांव में ही वोट करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान प्रतिशत अधिक रहने की संभावना है। आगे कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में इन सबका जिक्र है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस हमेशा आम लोगों के कल्याण के लिए खड़ी रही है। 
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उस चुनौती को स्वीकार किया है, जहां उन्होंने विकास कार्यों को लेकर बहस के लिए चुनौती दी थी। भूपेश बघेल ने कहा कि मैं आपकी चुनौती को स्वीकार करता हूं। पंडरिया विधानसभा में आप मुझे काम पर बहस करने की चुनौती देकर गए थे, उसी पंडरिया विधानसभा में जाकर मैंने आपकी चुनौती को स्वीकार किया है। भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रिश्ते में तो हम बाप लगते हैं। मुख्यमंत्री दुर्ग जिले की पाटन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा ने विजय बघेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। 
 

वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने से पहले अपने आवास पर पूजा अर्चना की। बीजेपी नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि भाजपा पहले चरण में कम से कम 14 सीटें जीत रही है। दोनों चरण अच्छे होंगे। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ इस बार छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी।
 
इसके अलाव कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदान के बीच छत्तीसगढ़ की जनता से वोट डालने की अपील की है। राहुल ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि जब इस्तेमाल करें अपना मताधिकार, याद रहे, छत्तीसगढ़ में फिर एक बार, कांग्रेस की भरोसे की सरकार। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ की गारंटी। हम जो कहते हैं, वो कर के दिखा देते हैं।
 

पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। 10 सीटों पर सात से तीन बजे तक मतदान होगा और बाकी 10 सीटों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इन 20 सीटों पर कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है। मतदान को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। कुल 40,78,681 मतदाता पहले चरण के चुनाव में उतरे 223 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed