Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023 Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel did a road show in Rajnandgaon

हाई प्रोफाइल सीट से सीएम का प्रचार: राजनांदगांव में बघेल का रोड शो, निशाने पर रहे पीएम और असम के मुख्यमंत्री

Thu, 02 Nov 2023 10:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 02 Nov 2023 10:35 PM IST
सार

CG Election 2023 :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे। जहां उन्होंने रोड शो में हिस्सा लिया और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और असम सीएम से सवाल भी किया।

विज्ञापन
CG Election 2023 Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel did a road show in Rajnandgaon
रोड शो में सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे। जहां शहर के गंज चौक स्थित बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री ने रोड शो किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रोड शो निकला। जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी पर कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजनांदगांव विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस से मुख्यमंत्री की करीबी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन को राजनांदगांव विधानसभा के प्रत्याशी बनाया गया। वहीं चुनाव प्रचार के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव पहुंचे और शहर के गंज चौक स्थित बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने रोड शो की शुरुआत की और शहर के भारत माता चौक, मानव मंदिर चौक, महावीर चौक होते हुए यह रोड शो किया है।
विज्ञापन


वहीं पत्रकारों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मोहला मानपुर खुज्जी डोंगरगांव में आम सभा के बाद आज राजनांदगांव में रोड शो हुआ। अनेक वार्ड का भ्रमण हम लोगों ने किया है। लोगों में जबरदस्त उत्साह है, हमें पूरा विश्वास है कि सात तारीख को पंजा में बटन दबेग। जाति जनगणना को लेकर पूछे गए सवाल में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसको समझने की आवश्यकता है कि हमने जो संविधान में व्यवस्था की अनुसूचित जाति हो अनुसूचित जनजाति हो पिछड़ा वर्ग हो और उसके बाद अपर क्लास हो सब में जातियां हैं, अनेक जातियां होते हुए भी हर वर्ग में कुछ जातियां हैं। वह आगे बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री से पूछा सवाल
कुछ जातियां पीछे रह गई, जब हम जनगणना करेंगे तो पता चलेगा कि कौन सा वर्ग पीछे रह गया है तो उसमें शासन योजना बनाई जाएगी और तब समान रूप से लोग आगे बढ़ पाएंगे। असम के मुख्यमंत्री को लेकर पूछे गए सवाल में कहा कि वह मणिपुर के बारे में बात ले यहां तो नक्सली पीछे चले गए हैं। नक्सली सीमित क्षेत्र में रह गए हैं। रमन सिंह के राज में तो रायपुर तक के मंत्रियों के बंगले तक पहुंच जाते थे।


प्रधानमंत्री आए हैं तो बताएं कि बस्तर के विकास के लिए क्या मास्टर प्लान है। पांच साल पहले डबल इंजन की सरकार थी तो आपने क्या किया। आप मानसिक रूप से मान चुके हैं कि बुरी तरीके से हार रहे हैं। वहीं प्रथम चरण की 20 सीटों पर चुनाव को लेकर कहा कि पिछले बार 17 सीट जीते थे। इस समय उसे भी आगे जाएंगे और अधिक जीतेंगे। मानपुर में हेलीपैड में असम के मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर कहा कि हेलीपैड में हेलीकॉप्टर के इंतजार किया जा रहा था। इस दौरान उनसे मुलाकात हुई दुआ सलाम भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed