फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: BJP gives fourth time ticket to former minister Mahesh Gagda from Bijapur

CG Election: BJP ने बीजापुर से पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को चौथी बार दिया टिकट, तीसरी बार विक्रम से होगा मुकाबला

Tue, 10 Oct 2023 10:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 10:56 PM IST
सार

बीजापुर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजापुर से भाजपा के पूर्व मंत्री रहे महेश गागड़ा को चौथी बार संगठन ने भरोसा जताकर मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
CG Election 2023: BJP gives fourth time ticket to former minister Mahesh Gagda from Bijapur
बीजापुर से बीजेपी प्रत्याशी महेश गागड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजापुर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजापुर से भाजपा के पूर्व मंत्री रहे महेश गागड़ा को चौथी बार संगठन ने भरोसा जताकर मैदान में उतारा है। बीजापुर विधानसभा से वर्ष 2008 में पहला चुनाव लड़कर महेश गागड़ा विधायक बने थे। उन्होंने कांग्रेस के राजेन्द्र पामभोई को को हराया था। इसके बाद वर्ष 2013 में महेश गागड़ा ने वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी को शिकस्त देकर अपनी सीट बरकरार रखी। 
विज्ञापन


बीजापुर जिले के भैरमगढ़ निवासी महेश गागड़ा की बीजेपी संगठन में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसके चलते ही उनके पहले कार्यकाल में उन्हें संसदीय सचिव बनाया गया था। वहीं दूसरे कार्यकाल में उन्हें प्रदेश का वन मंत्री बनाया गया था। हालांकि उनका मंत्री कार्यकाल ढाई वर्ष का ही रहा। महेश गागड़ा की तीसरी पारी में वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी ने उन्हें मात देकर भाजपा से बीजापुर सीट छीन ली थी। अब फिर से भाजपा संगठन ने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को बीजापुर विधानसभा से चौथी बार टिकट देकर उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी के बीच ये तीसरी बार मुकाबला होगा। वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बार गागड़ा अलग रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस बार बीजापुर में कांग्रेस की राह आसान नहीं देख रही है। दोनों ही दलों में कड़ा मुकाबला होने के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed