CG: छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस की चुनावी तस्वीर साफ; अब महासंग्राम के लिए रण में उतरे प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस की चुनावी तस्वीर साफ हो चुकी है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। अब दोनों दलों के प्रत्याशी चुनावी महासंग्राम में कूद चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस की चुनावी तस्वीर साफ हो चुकी है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। अब दोनों दल के प्रत्याशी चुनावी महासंग्राम में कूद चुके हैं। एक योद्धा की तरह एक दूसरे को मात देने के लिए चुनावी रण में पूरी तरह से तैयार हैं। बीजेपी ने 25 अक्टूबर को 4 सीटों पर अपनी आखिरी लिस्ट जारी की। इसमें बेलतरा से विधायक रजनीश कुमार सिंह का टिकट काटकर सुशांत शुक्ला को दिया गया है। बीजेपी ने चारों सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है। बीजेपी की चौथी लिस्ट में अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल, बेलतरा से सुशांत शुक्ला, कसडोल से धनीराम धीवर, बेमेतरा से दीपेश साहू को टिकट मिला है। चारों नए चेहरे हैं। बीजेपी की चौथी लिस्ट में ओबीसी वर्ग से दो नए चेहरों को मौका दिया गया है।
बीजेपी की चौथी और अंतिम सूची में चार नए चेहरों को मौका
- अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल
- बेलतरा से सुशांत शुक्ला
- कसडोल से धनीराम धीवर
- बेमेतरा से दीपेश साहू
बीजेपी ने 17 अगस्त 2023 को 21 सीटों पर अपने उम्मीदवारवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में भाजपा ने 10 एसटी और एक एससी के अलावा सांसद विजय बघेल के नाम पर मुहर लगाई थी। पहली सूची में अधिकांश नए उम्मीदवारों को लेकर कई जगहों पर विरोध भी देखने को मिला था। बीजेपी ने पहली सूची में जहां पार्टी कमजोर है, वहां अपने 21 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। ये सूची जाति समीकरण को भी प्राथमिकता देकर जारी की गई थी। पिछले चुनाव 2018 के मुकाबले इस बार पहली सूची जल्दी जारी की गई थी। ऐसे में उम्मीदवारों भरपूर समय मिलने से पार्टी को चुनाव के पक्ष में माहौल बनाने का समय मिल गया है।
बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट (21 सीटों पर)
- प्रेमनगर- भूलन सिंह मरवाही
- भटगांव- लक्ष्मी राजवाड़े
- प्रतापपुर- शकुंतला सिंह पोर्थे
- रामानुजगंज- रामविचार नेताम
- लुंड्रा- प्रबोज भींज
- खरसिया- महेश साहू
- धर्मजयगढ़- हरीश्चंद्र राठिया
- कोरबा- लखनलाल देवांगन
- मरवाही- प्रणव सिंह मारपच्ची
- सरायपाली- सरला कोसरिया
- खल्लारी- अलका चंद्राकर
- अभनपुर- इंद्र कुमार साहू
- राजिम- रोहित साहू
- सिहावा- श्रवण मरकाम
- डौंडी लोहारा- देवलाल हलवा ठाकुर
- पाटन- विजय बघेल (सांसद)
- खैरागढ़- विक्रांत सिंह
- खुज्जी- गीता घासी साहू
- मोहला-मानपुर- संजीव साहा
- कांकेर- आशाराम नेताम
- बस्तर- मनीराम कश्यप

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में तीन सांसदों को दिया टिकट
बीजेपी ने 9 अक्टूबर को अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें कुल 64 उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। सूची में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राजनांदगांव से उम्मीदवार बनाया है। सूची में तीन सांसदों अरुण साव, रेणुका सिंह, गौमती साय को टिकट दिया गया है। रेणुका सिंह केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री भी हैं। इसके अलावा दो पूर्व आईएएस ओपी चौधरी, टेकाम और पद्मश्री छत्तीसगढ़ी अभिनेता अनुज शर्मा को टिकट दिया है। वहीं बेमेतरा जिले के बिरनपुर हिंसा में मारे गए भूवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को भी टिकट दिया है। दूसरी सूची में भाजपा ने 19 एसटी और 9 एसी प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है।
बीजेपी की दूसरी लिस्ट (64 सीटों पर)-
- भरतपुर-सोनहत- रेणुका सिंह, वर्तमान सांसद
- मनेंद्रगढ़ - श्याम बिहारी जायसवाल
- सामरी से - उधेश्वरी पैकरा
- बैकुंठपुर- भैयालाल राजवाड़े
- सीतापुर- रामकुमार टोप्पो
- जशपुर- रायमुनि भगत
- कुनकुरी- विष्णुदेव साय
- पत्थलगांव- गोमती साय, वर्तमान सांसद
- लैलूंगा-सुनीति सत्यानंद राठिया
- रायगढ़-ओपी चौधरी, पूर्व आईएएस
- सारंगढ़- शिवकुमारी चौहान
- रामपुर- ननकीराम कंवर
- कटघोरा-प्रेमचंद्र पटेल
- पाली-तानाखार- रामदयाल उइके
- कोटा- प्रबलप्रताप सिंह जूदेव
- लोरमी- अरुण साव, वर्तमान सांसद
- मुंगेली- पुन्नूलाल मोहिले
- तखतपुर- धर्मजीत सिंह
- बिल्हा- धरमलाल कौशिक
- बिलासपुर- अमर अग्रवाल
- मस्तूरी- कृष्णमूर्ति बांधी
- अकलतरा- सौरभ सिंह
- जांजगीर चांपा- नारायण प्रसाद चंदेल
- शक्ति -खिलावन साहू
- चंद्रपुर- संयोगिता सिंह जूदेव
- जैजैपुर-कृष्णकांत चंद्र
- पामगढ़- संतोष लहरे
- बसना- संपत अग्रवाल
- महासमुंद- योगेश्वर राजू सिंह
- बिलाईगढ़ - दिनेश लाल जांगड़े
- बलौदाबाजार- टंकराम वर्मा
- भाटापारा- शिवरतन शर्मा
- धरसीवां- अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ी अभिनेता
- रायपुर ग्रामीण- मोतीलाल साहू
- रायपुर पश्चिम- राजेश मूणत
- रायपुर उत्तर- पुरंदर मिश्रा
- रायपुर दक्षिण- बृजमोहन अग्रवाल
- आरंग- गुरु खुशवंत सिंह
- बिंद्रा-नवागढ़- गोवर्धनराम मांझी
- कुरूद - अजय चंद्राकर
- धमतरी- रजंना दीपेंद्र साहू
- संजारी बालोद- राकेश यादव
- गुंडरदेही- विरेंद्र कुमार साहू
- दुर्ग ग्रामीण- ललित चंद्राकर
- दुर्ग शहर- गजेंद्र यादव
- भिलाई नगर- प्रेम प्रकाश पांडेय
- वैशाली नगर- राकेश सेन
- अहिवारा-डोमनलाल कोरसेवाड़ा
- साजा- ईश्वर साहू , बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक भुवनेश्वर साहू के पिता
- नवागढ़- दयाल दास बघेल
- कवर्धा- विजय शर्मा
- डोंगरगढ़- विनोद खांडेकर
- राजनांदगांव- डॉ. रमन सिंह, पूर्व सीएम
- डोंगरगांव - भरतलाल वर्मा
- अंतागढ़- विक्रम उसेंडी
- भानुप्रतापपुर- गौतम उईके
- केशकाल- नीलकंठ टेकाम, पूर्व आईएएस
- कोंडागांव- लता उसेंडी
- नारायणपुर- केदार कश्यप
- जगदलपुर- किरणदेव सिंह
- चित्रकोट- विनायक गोयल
- दंतेवाड़ा - चेतराम अरामी
- बीजापुर- महेश गागड़ा
- कोटा - सोयम मुका
बीजेपी की तीसरी लिस्ट (1 सीट पर)-
पंडरिया : भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया है। बोहरा वर्तमान में कबीरधाम जिला पंचायत सदस्य और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री हैं।
बीजेपी की चौथी और आखिरी लिस्ट ( 4 नए चेहरों को टिकट) : बीजेपी ने चौथी और अंतिम लिस्ट में सामान्य वर्ग से दो, ओबीसी वर्ग से दो नए चेहरों को मौका दिया गया है।
- अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल
- बेलतरा से सुशांत शुक्ला
- कसडोल से धनीराम धीवर
- बेमेतरा से दीपेश साहू
बीजेपी के 86 सीटों में से 15 सीटों पर महिला उम्मीदवार
- भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े
- प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्ठे
- सरायपाली से सरला कोसरिया
- खल्लारी से अल्का चंद्राकर
- खुज्जी से गीता घासी साहू
- भरतपुर-सोनहत से रेणुका सिंह
- सामरी से उधेश्वरी पैंकरा
- जशपुर से रायमुनि भगत
- पत्थलगांव से गोमती साय
- लैलूंगा से सुनीति सत्यानंद राठिया
- सारंगढ़ से शिवकुमारी चौहान
- चंद्रपुर से संयोगिता सिंह जूदेव
- धमतरी से रंजन दीपेंद्र साहू
- कोंडागांव से लता हुसेंडी
- पंडरिया से भावना बोहरा

बीजेपी की एक संभावित सूची हुई थी वायरल
बीजेपी की अधिकृत दूसरी लिस्ट जारी होने से पूर्व एक संभावित सूची वायरल हुई थी। इसको लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कई विधानसभा क्षेत्रों में काफी हंगामा किया था। कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा था। संभावित सूची में शामिल प्रत्याशियों के पुतले भी फूंके थे। रायपुर के धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में पद्मश्री और छत्तीसगढ़ी सिनेमा के अभिनेता अनुज शर्मा का पुतला फूंका था। वहीं आरंग से लेकर डूमरतराई स्थित बीजेपी कार्यालय तक कार्यकताओं ने पैदल मार्च कर विरोध जताया था। पैराशूट प्रत्याशी खुशवंत सिंह का विरोध किया था।
कांग्रेस की पहली लिस्ट (30 सीटों पर)
कांग्रेस ने शारदीय नवरात्रि पर 15 अक्टूबर को 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। पहली सूची में सीएम भूपेश बघेल एक पूर्व कैबिनेट मंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों को टिकट मिला था। वहीं एक की सीट बदली गई थी। पहली सूची में 3 एससी, 14 एसटी, 1 अल्पसंख्यक वर्ग के नेता मोहम्मद अकबर को से टिकट दिया गया था। वहीं साहू समाज से तीन नेताओं को मौका दिया गया है।
यहां देखें कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट-
- अंबिकापुर से त्रिभुनेश्वर शरण सिंहदेव, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- सीतापुर से अमरजीत भगत, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- खरसिया से उमेश पटेल, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- कोरबा से जयसिंह अग्रवाल, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- सक्ति से डॉ. चरण दास महंत, वर्तमान स्पीकर
- आरंग से डॉ. शिवकुमार डहरिया, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- डोंडीलोहारा से अनिला भेंड़िया, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- पाटन से भूपेश बघेल, सीएम
- दुर्ग ग्रामीण ताम्रध्वज साहू, गृहमंत्री
- साजा से रविंद्र चौबे, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- नवागढ़ से गुरु रुद्र कुमार, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- पंडरिया से नीलकंठ चंद्रवंशी
- कवर्धा से मोहम्मद अकबर, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- खैरागढ़ से यशोदा वर्मा
- डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल
- राजनांदगांव से गिरीश देवांगन
- डोंगरगांव से दिलेश्वर साहू
- खुज्जी से भोलाराम साहू
- मोहला-मानपुर से इंद्रशाह मंडावी
- अंतागढ़ से रूप सिंह पोटाई
- भानुप्रतापपुर से सावित्री मांडवी
- कांकेर से शंकर ध्रुव
- केशकाल से संतराम नेताम
- कोंडागांव से मोहनलाल मरकाम
- नारायणपुर से चंदन कश्यप
- बस्तर से लखेश्वर बघेल
- चित्रकोट से दीपक बैज, वर्तमान पीसीसी चीफ और बस्तर सांसद
- दंतेवाड़ा से छविंद्र कर्मा
- बीजापुर से विक्रम मंडावी
- कोंटा से कवासी लखमा, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
कांग्रेस की पहली सूची में ये नए चेहरे
- नवागढ़ से गुरु रुद्र कुमार, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- पंडरिया से नीलकंठ चंद्रवंशी, नए चहेरा
- डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल, नए चहेरा
- राजनांदगांव से गिरीश देवांगन, नए चहेरा
- खुज्जी से भोलाराम साहू, नए चहेरा
- अंतागढ़ से रूप सिंह पोटाई, नए चहेरा
- कांकेर से शंकर ध्रुव, नए चहेरा
- दंतेवाड़ा से के चंद्र महेंद्र कर्मा, नए चहेरा
कांग्रेस की पहली सूची में इन विधायकों का कटा टिकट
- नवागढ़ से गुरु दयाल सिंह बंजारे
- पंडरिया से ममता चंद्राकर
- खुज्जी से छुन्नि चंदू साहू
- डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर बघेल
- राजनांदगांव से करुणा शुक्ला
- अंतागढ़ से अनूप नाग
- कांकेर से शिशुपाल सॉरी
- दंतेवाड़ा से देवती वर्मा
कांग्रेस की पहली लिस्ट में चार सीटों पर महिलाओं को मौका
- डोंडीलौहारा से अनिला भेड़िया, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- खैरागढ़ से यशोदा वर्मा, वर्तमान विधायक
- डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल, नए चहेरा
- भानुप्रतापपुर से सावित्री मांडवी, वर्तमान विधायक
कांग्रेस की पहली लिस्ट में इन कैबिनेट मंत्रियों को मिला दूसरा मौका
- अंबिकापुर से त्रिभुनेश्वर शरण सिंहदेव, डिप्टी सीएम
- सीतापुर से अमरजीत भगत, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- खरसिया से उमेश पटेल, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- शक्ति से डॉ. चरण दास महंत, वर्तमान स्पीकर
- आरंग से डॉ. शिवकुमार डहरिया, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- डोंडीलौहारा से अनिला भेड़िया, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- पाटन से भूपेश बघेल, सीएम
- दुर्ग ग्रामीण ताम्रध्वज साहू, गृहमंत्री
- साजा से रविंद्र चौबे, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- नवागढ़ से गुरु रुद्र कुमार, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- कवर्धा से मोहम्मद अकबर, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- कोंटा से कवासी लखमा, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
- चित्रकोट से दीपक बैज, वर्तमान पीसीसी चीफ
कांग्रेस की पहली लिस्ट में इन विधायकों को मिला दूसरा मौका
- कोरबा से जयसिंह अग्रवाल, वर्तमान विधायक
- खैरागढ़ से यशोदा वर्मा, वर्तमान विधायक
- डोंगरगांव से दिलेश्वर साहू, वर्तमान विधायक
- मोहला-मानपुर से इंद्रशाह मंडावी, वर्तमान विधायक
- केशकाल से संतराम नेताम, वर्तमान विधायक
- नारायणपुर से चंदन कश्यप, वर्तमान विधायक
- बस्तर से लखेश्वर बघेल, वर्तमान विधायक
- बीजापुर से विक्रम मांडवी, वर्तमान विधायक
- भानुप्रतापपुर से सावित्री मांडवी, वर्तमान विधायक

बस्तर सांसद को भी उतारा चुनावी मैदान में
कांग्रेस ने बस्तर सांसद को भी चुनावी मैदान में उतारा है। बस्तर सांसद दीपक बैज को चित्रकोट सीट से मौका दिया गया है। यहां से राजमन बेंजाम का टिकट काटा गया है, वह चित्रकोट उपचुनाव 2019 जीते थे।
साहू समाज से तीन नेताओं को मौका
कांग्रे की पहली लिस्ट में 3 साहू समाज के नेताओं को टिकट दिया है। इसमें दुर्ग ग्रामीण से गृहमंत्री ताम्रध्यक्ष साहू, डोंगरगढ़ से बालेश्वर साहू और खुज्जी से भोलाराम साहू को मौका दिया गया है। पिछली बार भोलाराम साहू का टिकट कटा था। और संदीप साहू को टिकट मिला था। इस बार संदीप साहू का टिकट काटकर भोलाराम साहू को दोबारा मौका दिया गया है
कर्मा परिवार
कर्मा परिवार से देवती कर्मा के बेटे छविंद्र कर्मा को मौका दिया गया है। देवती कर्मा का टिकट काटकर उनके बेटे छविंद्र कर्मा को टिकट दिया गया है। हालांकि उनके परिवार में ही टिकट मिला है।
रुद्र कुमार ने 3 बार बदली सीट
मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने तीन बार सीट बदली है। गुरु रुद्र कुमार को पहले पहली बार रायपुर जिले के आरंग से, दूसरी बार दुर्ग जिले के अहिवारा और अब बेमेतरा जिले के नवागढ़ से चुनाव रण में उतरेंगे।
कांग्रेस की दूसरी सूची में महंत रामसुंदर दास, पंकज शर्मा को मौका
18 अक्टूबर को जारी कांग्रेस की दूसरी सूची में 53 नामों की घोषणा की गई है। दूसरी सूची में 17 नए चेहरों को मौका दिया गया है। वहीं 10 विधायकों का टिकट काट दिया। पार्टी ने 53 प्रत्याशियों में से 10 महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। दूसरी सूची में कांग्रेस ने दुर्ग जिले की चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। दुर्ग शहर से अरुण वोरा, अहिवारा से निर्मल कोसरे भिलाई नगर से देवेंद्र यादव और वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर को उम्मीदवार बनाया गया है। दूसरी सूची में महंत रामसुंदर दास रायपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे। वहीं रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय, रापयुर ग्रामीण से विधायक सत्यनारायण शर्मा के बेटे पंकज शर्मा को मौका दिया गया है। अभनपुर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, राजिम से अमितेष शुक्ला को दोबारा मौका दिया गया है। कुरूद से बीजेपी के अजय चंद्राकर के खिलाफ तारिणी चंद्राकर को उतारा गया है। भिलाई शहर से कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा को दोबारा मौका दिया गया है। इसी तरह बिलासपुर से शैलेष पांडेय, रामानुजगंज से डॉ. अजय तीर्की, सामरी से विजय पैकरा, रायगढ़ से बीजेपी के ओपी चौधरी के खिलाफ कांग्रेस के प्रकाश शक्राजीत नायक चुनावी मैदान में होंगे। कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में अधिकतर पुराने चेहरों को मौका दिया है।
यहां देखें कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट- (53 सीटों पर)
- भरतपुर सोनहत से गुलाब कमरो
- मनेंद्रगढ़ से रमेश सिंह
- प्रेमनगर से खेलसाय सिंह
- भटगांव से पारसनाथ राजवाड़े
- प्रतापपुर से राजकुमारी मरावी
- रामानुजगंज से अजय तिर्की
- सामरी से विजय पैकरा
- लुंड्रा से प्रीतम राम
- जशपुर से विनय कुमार भगत
- कुनकुरी से यूडी मिंज
- पत्थलगांव से रामपुकार सिंह
- लैलूंगा से विद्यावती सिदार
- रायगढ़ से प्रकाश नायक
- सारंगढ़ से उतरी जांगड़े
- धरमजयगढ़ से लालजीत राठिया
- रामपुर से फूलसिंह राठिया
- कटघोरा से पुरुषोत्तम कंवर
- पाली,-तानाखार से दुलेश्वर सिदार
- मरवाही से केके ध्रुव
- कोटा से अटल श्रीवास्तव
- लोरमी से थानेश्वर साहू
- मुंगेली से संजीत बनर्जी
- तखतपुर से रश्मि आशीष सिंह
- बिल्हा से सियाराम कौशिक
- बिलासपुर से शैलेश पांडे
- बेलतरा से विजय केशरवानी
- मस्तूरी से दिलीप लहरिया
- अकलतरा से राघवेंद्र सिंह
- जांजगीर चांपा से विकास व्यास कश्यप
- चंद्रपुर से रामकुमार यादव
- जैजैपुर से बालेश्वर साहू
- पामगढ़ से शेषराज हरबंस
- बसना से देवेंद्र बहादुर सिंह
- खल्लारी से द्वारकाधीश यादव
- बिलाईगढ़ से कविता प्राण लहरे
- बलौदाबाजार से शैलेश नितिन त्रिवेदी
- भाटापारा से इंद्र कुमार साव
- धरसीवा से छाया वर्मा
- रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा
- रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय
- रायपुर दक्षिण से महान राम सुंदर दास
- अभनपुर से धनेंद्र साहू
- राजिम से अमित शुक्ल
- बिंद्रानवागढ़ से जनकलाल ध्रुव
- कुरूद से तारिणी चंद्राकर
- संजारी बालोद से संगीता सिंह
- गुंडरदेही से कुंवर सिंह निषाद
- दुर्ग शहर से अरुण वोरा
- भिलाई नगर से देवेंद्र यादव
- वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर
- अहिवारा से निर्मल कोसरे
- बेमेतरा से आशीष छाबड़ा
- जगदलपुर से जतिन जायसवाल
कांग्रेस की दूसरी सूची में 10 महिला प्रत्याशी को मौका
- प्रतापपुर से राजकुमारी मरावी
- लैलूंगा से विद्यावती सिदार
- सारंगढ़ से उत्तरी जांगड़े
- पाली-तानाखार से दुलेश्वरी सिदार
- तखतपुर से रश्मि आशीष सिंह
- पामगढ़ से शेषराज हरवंस
- बिलाईगढ़ से कविता प्राण लहरे
- धरसींवा से छाया वर्मा
- कुरूद से तारिणी चंद्राकर
- संजारी बालोद से संगीता सिंह
कांग्रेस की दूसरी सूची में इन विधायकों का कटा टिकट और इनको मिला मौका
- महेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल का टिकट काटा गया है, वहीं इस जगह पर रमेश सिंह को टिकट दिया गया है
- बिलाईगढ़ से सिटिंग विधायक और संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय का टिकट काटा गया है। महिला प्रत्याशी कविता प्राण लहरे को प्रत्याशी बनाया गया है।
- प्रतापपुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का टिकट काटकर राजकुमारी मरावी को टिकट दिया गया है
- रामानुजगंज से बृहस्पत सिंह का टिकट काटकर अजय तिर्की को टिकट दिया गया है
- समरी से चिंतामणि महाराज का टिकट काटकर विजय पैकरा को दिया गया है
- लैलूंगा से चक्रधर प्रसाद सिदार का टिकट काटकर विद्यावती सिदार को टिकट दिया गया है
- पाली तानाखार से मोहित राम का टिकट काटकर तुलेश्वरी सीदार को दिया गया है
- धरसीवा से अनिता योगेंद्र शर्मा का टिकट काटकर पूर्व सांसद छाया वर्मा को टिकट दिया गया है
- रायपुर ग्रामीण से सत्यनारायण शर्मा का टिकट काट कर पंकज शर्मा को दिया गया है, हालांकि ये सीट परिवार में ही गई है।
- जगदलपुर में रेखचंद जैन का टिकट काट कर जतिन जायसवाल को टिकट दिया गया है
कांग्रेस की तीसरी सूची में रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा को दोबारा मौका
22 अक्टूबर को जारी कांग्रेस की तीसरी और आखिरी सूची में सात नामों की घोषणा की गई है। तीसरी लिस्ट में चार विधायकों का टिकट काट दिया गया। दो नए चेहरों को मौका दिया गया है। पहली बार महासमुंद जिले के महासमुंद और सरायपाली सीट से महिलाओ को अवसर दिया है। कांग्रेस की तीसरी सूची में एक एससी, एक एसटी, एक अल्पसंख्यक और 3 ओबीसी वर्ग के प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इस तरह कांग्रेस ने 90 सीटों में 18 महिला प्रत्याशियों को मौका दिया है। वहीं ओबीसी वर्ग से 29 प्रत्याशी उतारे हैं। राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में पहली बार कांग्रेस ने मौजूदा 22 विधायकों के टिकट काटे हैं।
यहां देखें कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची (7 सीटों पर)
- बैकुंठपुर से अंबिका सिंहदेव
- सरायपाली से चातुरी नंद
- महासमुंद से डॉ. रश्मि चंद्राकर
- कसडोल से संदीप साहू
- रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा
- सिहावा से अंबिका मरकाम
- धमतरी से ओंकार साहू
कांग्रेस की तीसरी सूची में दो नए चेहरों को मौका
- सरायपाली- चातुरी नंद
- कसडोल से संदीप साहू
कांग्रेस की तीसरी सूची में इन 4 विधायकों के कटे टिकट
- कसडोल से विधायक शकुंतला साहू
- महासमुंद से विधायक विनोद चंद्राकर
- सरायपाली से विधायक किस्मतलाल नंद
- सिहावा से विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुर्व
बीजेपी और कांग्रेस ने इन तारीखों को जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट
भाजपा ने 17 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। फिर 9 अक्टूबर को 64 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसके बाद 15 अक्टूबर को तीसरी सूची में पंडरिया सीट से भावना बोहरा को टिकट दिया था। 25 अक्टूबर को चौथी सूची में 4 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इस तरह बीजेपी ने प्रदेश की कुल 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। कांग्रेस ने शारदीय नवरात्रि पर 15 अक्टूबर को 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद 18 अक्टूबर को दूसरी सूची में 53 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा था। फिर तीसरी सूची में 7 प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतार चुकी है। इस तरह कांग्रेस भी कुल 90 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। कुल मिलाकर 90 विधानसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो चुकी है। फिलहाल, दोनों दलों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
जानें अन्य पार्टियों का हाल
बीजेपी और कांग्रेस से पहले बसपा ने 8 अगस्त को नौ प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें नौ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इसके बाद 10 अक्टूबर को दूसरी सूची में 17 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा। तीसरी सूची में चार प्रत्याशियों को मौका दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की चौथी और पांचवी सूची भी जारी कर चुकी है। पार्टी ने चौथी सूची में पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। वहीं पांचवीं सूची में 13 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने कुल 49 उम्मीदवारों को सियासी रण में उतार चुकी है। चंदपुर विधानसभा सीट से लाल साय खूटे को मौका दिया गया।
- वहीं छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची 9 सितंबर और दूसरी 2 अक्टूबर को जारी की थी। पहली सूची में जहां 10 प्रत्याशियों को टिकट दिया था। वहीं दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने 13 अक्टूबर को तीसरी सूची जारी की थी। इसमें 11 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। फिर 22 अक्टूबर को 12 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी। इस तरह से आम आदमी पार्टी अब तक कुल 45 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने 20 अक्टूबर को पहली लिस्ट में 16 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। 25 अक्टूबर को दूसरी सूची में 11 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। दूसरी सूची के प्रत्याशियों में रेणु जोगी और ऋचा जोगी का नाम भी शामिल हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी को अकलतरा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं रेणु जोगी कोटा से चुनाव लड़ेंगी। इसके बाद 26 अक्टूबर को 5 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा। इस तरह जेसीसीज ने अब तक 32 उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतार चुकी है। दूसरी ओर पहली बार चुनाव लड़ रही नई राजनीतिक पार्टी 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP)' ने पहली लिस्ट में 31 और दूसरी में सूची में 5 प्रत्याशी उतारे हैं। इस तरह 36 उम्मीदवारों को टिकट दे चुकी है।

ये है चुनावी कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान सात नवंबर को होगा और 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं तीन दिसंबर को नतीजे आएंगे।