फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Befitting reply to Naxalites' order, said - will cast vote, but will not put ink

CG Election 2023: नक्सलियों के फरमान को करारा जवाब, कहा- वोट डालेंगे, लेकिन स्याही नहीं लगाएंगे

Tue, 07 Nov 2023 05:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 07 Nov 2023 05:07 PM IST
सार

CG Election 2023: बीजापुर में नक्सली दहशत के बीच बस्तर के ग्रामीण मतदान केद्रों में जमकर मतदान किया। लोकतंत्र के त्योहार के बीच चर्चा है कि जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के संवेदनशील गांव चिहका पोलिंग बूथ पर मतदान करने आये ग्रामीणों ने बिना स्याही लगवाए ही मतदान किया। 

विज्ञापन
CG Election 2023: Befitting reply to Naxalites' order, said - will cast vote, but will not put ink
ग्रामीणों ने मतदान केद्रों में कहा- वोट डालेंगे, लेकिन स्याही नहीं लगाएंगे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: बीजापुर में नक्सली दहशत के बीच बस्तर के ग्रामीण मतदान केद्रों में जमकर मतदान किया। लोकतंत्र के त्योहार के बीच चर्चा है कि जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के संवेदनशील गांव चिहका पोलिंग बूथ पर मतदान करने आये ग्रामीणों ने बिना स्याही लगवाए ही मतदान किया। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि नक्सली फरमान और भय की वजह से ग्रामीण वोटिंग के बाद उंगलियों पर अमिट स्याही नहीं लगवाए। अबूझमाड़ से सटे भैरमगढ़ ब्लॉक के चिह्का गांव की ये तस्वीर  ग्रामीणों के इस बात को बयां कर रही है। ग्रामीण नक्सलियों के खौफ के चलते ऐसा कर रहे है। हालांकि उनसे चर्चा का प्रयास किया गया पर वो कैमरे पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। वहीं दूसरी तस्वीर चिह्का पोलिंग बूथ की है। नक्सली बॉयकाट के बाद भी अंदरूनी इलाके में ग्रामीण अपने अपने साधनों से पहुंच रहे हैं। यहां तक कि 7 से 8 किमी पैदल चलकर भी वोट डालने पहुंचे। इनमें बुजुर्ग अपनी बहू और बेटी को लेकर पहुंचे। ऐसी ही सुखद तस्वीर नक्सल इलाके से आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed