{"_id":"6593e7740bac40bf1b0ff208","slug":"cg-deputy-cm-vijay-sharma-visit-hospital-to-meet-soldiers-injured-in-ied-blast-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: IED ब्लास्ट में घायल जवानों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा; पूछा- कुशलक्षेम, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: IED ब्लास्ट में घायल जवानों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा; पूछा- कुशलक्षेम, दिए निर्देश
Tue, 02 Jan 2024 04:08 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 02 Jan 2024 04:08 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा आज मंगलवार को नवंबर-दिसंबर महीने में बस्तर इलाके में आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मिलने एक निजी हॉस्पिटल पहुंचे।
विज्ञापन
बस्तर इलाके में आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा आज मंगलवार को नवंबर-दिसंबर महीने में बस्तर इलाके में आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मिलने एक निजी हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान घायल जवानों का कुशलक्षेम पूछा। उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टर्स से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान अरविंद एक्का, कुंजाम जोगा, रोशन हिकमी और सुरेश कुमार मिच्छा, सीआरपीएफ के जवान इंद्रजीत प्रसाद सिंह और मणिकांदन का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान शर्मा ने घायल जवानों से कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता आदि की जरूरत हो तो उनसे सम्पर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब, डीजीपी अशोक जुनेजा, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. सुनील खेमका एवं हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन