फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Deputy CM vijay Sharma said 11 roads completed in chhattisgarh Naxal areas

CG: डिप्टी सीएम शर्मा बोले- नक्सल क्षेत्रों में विकास की गंगा बहाने 11 सड़कें कंप्लीट, 5 सालों से रुका था काम

Thu, 30 May 2024 06:16 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 30 May 2024 06:16 PM IST
सार

Chhattisgarh news: उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गंगा बहाने के लिए प्रदेश की विष्णुदेव सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
CG Deputy CM vijay Sharma said 11 roads completed in chhattisgarh Naxal areas
उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh news: उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गंगा बहाने के लिए प्रदेश की विष्णुदेव सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। बीजेपी सरकार बनी तो महज चार महीने के अल्प समय में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 11 सड़कों का निर्माण पूरा हो गया है। पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस शासन में इन सड़कों का निर्माण रुका था। उप-मुख्यमंत्री शर्मा गृहमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री भी हैं। पहली बार इन विभागों की समन्वित रणनीतिक कार्यशैली नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। 

विज्ञापन


उप-मुख्यमंत्री का कहना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण में सबसे बड़ी बाधा सुरक्षा को लेकर थी। इस दिशा में सबसे बड़ा प्रयास यह किया कि इसके लिए योजना बनाकर अब संयुक्त बैठक प्रारंभ की है। जिसमें गृह विभाग और पंचायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एक साथ बैठते हैं। इसमें एडीजी नक्सल विवेकानंद, आईजी एसआईबी ओपी पाल और पंचायत विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक रायपुर व दंतेवाड़ा में विभागों की संयुक्त बैठक लेकर सड़कें चिन्हित करते हैं। उन्हें सुरक्षा देते हैं और केके कटारे के नेतृत्व में निर्माण तेजी से पूर्ण कराते हैं। 
विज्ञापन


संयुक्त बैठकों में 85 सड़कें चिन्हित 
संयुक्त बैठकों में अब तक कुल 85 सड़कों को चिन्हित किया गया है, जिसमें से 259.90 किलोमीटर की 40 सड़कों का निर्माण प्रगति पर है। यह सभी सड़कें दुर्गम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हैं। यह विकास की रफ्तार गांव तक पहुंचाने का एक अभिनव प्रयास है। यह विषय महत्वपूर्ण कि अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र जहां आजादी के बाद आज तक शासन नहीं पहुंच पाया वहां सर्वे करके केंद्र सरकार की जनमन योजना के तहत 09 सड़क स्वीकृत की गई हैं, जिनमें 4 का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। साथ ही 06 और सड़कों का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्स की सुरक्षा में इन  11 सड़कों का निर्माण पूरा
पुलिस बल की सुरक्षा में जिन 11 सड़कों का निर्माण पूर्ण किया गया है, उनमें कांकेर, भानुप्रतापपुर और कोंडागांव जिला अंतर्गत एक-एक सड़क, दंतेवाड़ा जिले में 3 सड़क और सुकमा जिले में 5 सड़कें शामिल हैं। इनमें कांकेर जिले में किसकोड़ो से कोटखुरसाई तक, भानुप्रतापपुर जिले में बड़गांव प्रतापपुर रोड बड़ेझारकट्टा तक, कोंडागांव जिले में कोंडागांव कोरमेल रोड से स्कूल पारा मातवाल से गुनिया पारा कुदुर तक, जिला दंतेवाड़ा में सुरनार से पटेल पारा तक, कोरीरास किद्रीरास रोड से छोटेबेडमा तक, कवलनार से झिरका तक, जिला सुकमा में डोलेरास से पेडलनार तक, धनिकोडाता से डेंगोपारा तक, कांहीगुड़ा मार्ग, चिकपल्ली मार्ग, मोशलपारा से सोब्बीरासपारा तक सड़क निर्माण पूर्ण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed