फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Deputy CM Vijay Sharma on Mallikarjun kharge and Rahul Gandhi statement for news letter

'मल्लिकार्जुन का बयान दुर्भाग्यजनक': राहुल गांधी के 'न्यूज लेटर' पर विजय बोले- उनकी बातों में है विरोधाभाष

Mon, 08 Sep 2025 01:07 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 08 Sep 2025 01:07 PM IST
सार

CG Deputy CM Vijay Sharma on Mallikarjun kharge and Rahul gandhi: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
CG Deputy CM Vijay Sharma on Mallikarjun kharge and Rahul Gandhi statement for news letter
डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG Deputy CM Vijay Sharma on Mallikarjun kharge and Rahul gandhi: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वे इस तरह का बयान कैसे दे सकते हैं?... यह दुर्भाग्यजनक है।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'न्यूज लेटर' पर उन्होंने कहा, "मैं उन(विपक्ष) सभी लोगों से पूछना चाहता हूं कि वोट चोरी से उनका क्या मतलब है? एक जगह वे (राहुल गांधी) मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका होने की बात कहते हैं और दूसरी जगह जहां मतदाता सूची में सुधार हो रहा है तो वे उसका विरोध कर रहे हैं। उनकी दोनों ही बातों में विरोधाभास है।"
विज्ञापन


इससे पूर्व कबीरधाम जिले में प्रदेश की पांचवीं क्षेत्रीय विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन करते हुए शर्मा ने कहा कि इससे कई वारदातों को सुलझाने में मदद मिलेगी। कबीरधाम में स्थापित इस अत्याधुनिक फोरेंसिक प्रयोगशाला के माध्यम से अब हत्या, डकैती, बलात्कार, साइबर क्राइम, नशीले पदार्थों की तस्करी और आर्थिक अपराधों को सुलझाने में मदद मिलेगी। गंभीर मामलों की जांच वैज्ञानिक पद्धति से और तेजी से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की होगी जांच
उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला में मौजूद उच्च तकनीकों से डीएनए, खून, बाल, फिंगर प्रिंट, हथियार, बारूद, रेशे और नशीले पदार्थों की गहराई से जांच की जा सकेगी। इससे पुलिस विवेचकों को रिपोर्ट प्राप्त करने में होने वाली देरी खत्म होगी। वहीं अदालतों में समय पर रिपोर्ट पेश कर दोषियों को जल्द सजा दिलाना संभव हो सकेगा। राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वैज्ञानिक सोच को अपनाना समय की मांग है। हमने राज्य की सभी प्रयोगशालाओं को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया है ताकि न्यायिक प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हो सके। शर्मा ने बताया कि अब राज्य की प्रयोगशालाएं केवल पुलिस विभाग तक सीमित नहीं रहेंगी। ये आबकारी, वन विभाग केंद्रीय एजेंसियों के मामलों की जांच में भी सहयोग करेंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed