फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Crime news: Raipur Police action mod, interstate accused arrested

CG Crime: अपराध किया, तो खैर नहीं, रायपुर पुलिस का एक्शन, 1 लाख के गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 12:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 17 Oct 2023 12:45 PM IST
सार

CG Crime News: पुलिस ने रायपुर स्थित कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत 9 किलो से अधिक गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत 1 लाख रुपए आंकी गई है। 

विज्ञापन
CG Crime news: Raipur Police action mod, interstate accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Crime News: छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस एक्शन मोड़ पर हैं। पूरे प्रदेश में अपराधिक मामला, नशाखोरी और मारपीट जैसे घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की खैर नहीं है। इसी क्रम पुलिस ने रायपुर स्थित कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत 9 किलो से अधिक गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत 1 लाख रुपए आंकी गई है। 

विज्ञापन

 
कोतवाली थाने क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर उसे बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर लगाए। इसके साथ ही टीम बनाकर आरोपी की तलाश में जुट गए। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर बेचने के फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने उसके बताए गए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। 
विज्ञापन


पुलिस के पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विश्राम कुमार यादव निवासी बिहार का होना बताया। उसकेे पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा पाया गया। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 9 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसकी कीमत 1 लाख रुपए  आंकी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपालगंज जिला, बिहार निवासी आरोपी विश्राम कुमार यादव 19 साल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 410/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed