{"_id":"66067c0666c2915b00059172","slug":"cg-crime-neighbor-misdemeanor-six-year-old-girl-in-raipur-police-arrested-accused-2024-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG Crime: रायपुर में छह साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म; बहला-फुसलाकर ले गया था अपने घर, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Crime: रायपुर में छह साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म; बहला-फुसलाकर ले गया था अपने घर, गिरफ्तार
Fri, 29 Mar 2024 02:00 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:00 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में एक बार फिर छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिवरात्रि के दिन पड़ोसी युवक की गंदी नजर नाबालिग पर पड़ी। इसके बाद आरोपी युवक ने अपने घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में एक बार फिर छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिवरात्रि के दिन पड़ोसी युवक की गंदी नजर नाबालिग पर पड़ी। इसके बाद आरोपी युवक ने अपने घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
छह साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है, जहां छह साल की नाबालिग के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया है। शिवरात्रि के दिन घर को सुना पाकर आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक ने बच्ची को यह बात किसी से नहीं कहने के लिए डराया-धमकाया भी दिया था।
घर को सुना पाकर घटना को दिया अंजाम
नाबालिग की मां ने 27 मार्च को खम्हारडीह थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी। उसने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी मुकेश यादव के ने उसकी नाबालिक बेटी के साथ आठ मार्च शिवरात्रि के दिन अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि इस बात को किसी को बताने के लिए डराया धमकाया गया था। इस लिए उसने किसी को कुछ नहीं बताई। वह डरी हुई थी।
ऐसे खुला दुष्कर्म का राज
इस घटना के कुछ दिन बाद नाबालिग की आचानक से तबियत बिगड़ी। इस दौरान उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर को दुष्कर्म का शक हुआ, जिससे उसने नाबालिग के परिजन से पूछताछ की। परिजनों ने जब नाबालिग से पुछताछ की तब घटना का खुलासा हुआ।
24 घंटे में पुलिस ने आरोपी को दबोचा
इसके बाद नाबालिग के परिजन ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से आरोपी मुकेश यादव के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कचना, थाना खम्हारडीह, रायपुर निवासी आरोपी मुकेश यादव 29 को जेल भेज दिया गया।