{"_id":"658fb82794d726a71b003f22","slug":"cg-corona-update-10-new-corona-patients-found-in-chhattisgarh-37-people-infected-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 10 नए मरीज, अब तक 37 लोग संक्रमित, जानें अन्य जिलों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 10 नए मरीज, अब तक 37 लोग संक्रमित, जानें अन्य जिलों का हाल
Sat, 30 Dec 2023 11:56 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:56 AM IST
सार
CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना तेजी से फैलना शुरू हो गया है। ऐसे में सावधानी बरतनी जरूरी हो गया है। प्रदेश में दिनों दिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ते जा रहा है। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के दस नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना तेजी से फैलना शुरू हो गया है। ऐसे में सावधानी बरतनी जरूरी हो गया है। प्रदेश में दिनों दिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ते जा रहा है। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के दस नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 37 हो गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में बीते शुक्रवार को 4678 सैम्पलों की जांच हुई जिसमें 10 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस तारीख में प्रदेश की पाजिटिविटी दर 0.21 प्रतिशत हो गया है। दो दिनों में मरीजों की आंकड़ा निकालने पर गुरुवार और शुक्रवार को 22 पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
प्रदेश में शुक्रवार को 6 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें रायगढ़ जिला में सबसे ज्यादा 4 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं जगदलपुर में 2, सुकमा, सूरजपुर, कोरिया और दुर्गा में 1-1 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बाकी जिलों में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन