{"_id":"645fce932fc4be34a20f213e","slug":"cg-congress-leader-nandkumar-sai-said-on-pm-modi-magic-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"'PM मोदी का मैजिक खत्म हो चुका है': जनता जाग चुकी है, कांग्रेस मजबूत हो रही है, नंदकुमार साय का बीजेपी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'PM मोदी का मैजिक खत्म हो चुका है': जनता जाग चुकी है, कांग्रेस मजबूत हो रही है, नंदकुमार साय का बीजेपी पर हमला
Sat, 13 May 2023 11:24 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 13 May 2023 11:24 PM IST
सार
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। मामले में बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावार हैं। जमकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने बीजेपी पर जोरदार तंज कसा है।
विज्ञापन
नंदकुमार साय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। मामले में बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावार हैं। जमकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने बीजेपी पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब पीएम नरेंद्र मोदी का जादू खत्म हो चुका है। जनता जाग चुकी है। हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से ये साबित हो गया है कि अब बीजेपी की दाल नहीं गलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम पर नंदकुमार साय ने अमर उजाला डॉट कॉम से खास बातचीत में कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस का ये अभूतपूर्व प्रदर्शन है। ऐतिहासिक जीत है। वर्ष 2024 के लिए जीत की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राम और बजरंग बली के सहारे अब बीजेपी की नैया पार नहीं होने वाली है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंग बली की जयकारे खूब लगाए थे पर जनता होशियार है। वह अब इसके बहकावे में नहीं आने वाली है।
विज्ञापन
'जनता विकास चाहती है'
उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को जनादेश देकर बता दिया है कि लोग धर्म, जाति, संप्रदाय और हिंसा आदि के चक्कर में नहीं पड़ने वाले हैं। जनता विकास चाहती है और वह विकास के लिए ही वोट देती है। पीएम मोदी का मैजिक अब खत्म हो चुका है। साय ने दावा करते हुए कहा कि कर्नाटक की तरह ही छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। कर्नाटक के चुनाव परिणाम ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। पीएम मोदी ने काफी मेहनत की थी पर कांग्रेस की सरलता, सहजता काम आई। कांग्रेस मजबूत हो रही है।