फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: CM Vishnudeo Sai said on Naxalism end of is near the end

CG: नारायणपुर में जवानों के शौर्य पर सीएम विष्णुदेव साय बोले- निकट दिख रहा नक्सलवाद का अंत

Mon, 22 Sep 2025 06:58 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 22 Sep 2025 06:58 PM IST
सार

CG News: नारायणपुर में जवानों के शौर्य पर सीएम विष्णुदेव साय साय ने हर्ष जताया है।

विज्ञापन
CG: CM Vishnudeo Sai said on Naxalism end of is near the end
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG News: नारायणपुर में जवानों के शौर्य पर सीएम विष्णुदेव साय साय ने हर्ष जताया है। उन्होंने कहा कि आज नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में हमारे वीर सुरक्षाबलों ने लाल आतंक के खिलाफ एक साहसिक और सफल अभियान को अंजाम दिया। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। यह सफलता केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव ही नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और विकास की प्रक्रिया को और भी गति प्रदान करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश में नक्सलवाद का अंत अब पहले से कहीं अधिक निकट और निश्चित होता दिखाई दे रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed