फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG CM Bhupesh baghel counter attack on PM Modi regarding corruption

Raipur: सीएम भूपेश ने भ्रष्टाचार को लेकर PM मोदी पर किया पलटवार, व्यापमं, पनामा, नान घोटाला की कब होगी जांच?

Sat, 08 Jul 2023 05:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 08 Jul 2023 05:41 PM IST
सार

सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में एक भी भ्रष्टाचारी ऊपर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। महाराष्ट्र में अजीत पवार और प्रफुल्ल जैसे और कई भ्रष्टाचार के आरोपियों को भाजपा में प्रवेश कराया गया है।

विज्ञापन
CG CM Bhupesh baghel counter attack on PM Modi regarding corruption
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम भूपेश बघेल ने आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में मीडिया से चर्चा में कहा कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार का मामला उठाया। जीरो टॉलरेंस की बात की। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में एक भी भ्रष्टाचारी ऊपर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। महाराष्ट्र में अजीत पवार और प्रफुल्ल जैसे और कई भ्रष्टाचार के आरोपियों को भाजपा में प्रवेश कराया गया है। भाजपा में आने के बाद अब वे सभी भ्रष्टाचारी गंगाजल से धुल गए हैं। वहीं इसके बाद सीएम बघेल ने रमन सिंह की घेरते हुए पनामा पेपर और नान घोटाला की बात कही। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचारी नहीं दिखाई देते। उन्होंने कहा कि व्यापम घोटाले करते हुए शिवराज को नहीं देखते हैं। खनन घोटाल में रमेश पोखरियाल नहीं दिखते हैं। सीएम ने पूर्व सीएम को घेरते हुए कहा कि रमन सिंह कहते थे एक साल अगर कमीशनखोरी बंद कर दोगे तो, 15 साल तक सरकार बनते रहेगी। उन्होंने कहा कि पनामा पेपर और नान घोटाला  इस पर जांच नहीं हुई। उन्होंने रमन सिंह के संपति की बात करते हुए कहा कि 2018 में उनकी संपत्ति 1 करोड़ से 15 करोड़ हो गई। उत्तराखंड के एक जगह में एक रिसॉर्ट बनाए हैं। इस पर क्यों नहीं जांच करते हैं। ईडी आईटी का दुरुपयोग कर मारपीट कर दबाव डालकर कहा जा रहा है इनका नाम लो। 
विज्ञापन


सीएम भूपेश बघेल ने बदलबो सरकार के नारे पर कहा कि अभी उनका काम कहना है। वे हल्बी में छत्तीसगढ़ी में सभी भाषाओं में बोलेंगे। कांग्रेस राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अडानी के रिश्ते के बारे में पूछने पर उनकी सदस्यता समाप्त कर दिया गया। बंगले भी खाली करवा दिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार सिर्फ भाजपा के सरकार ही कर रही है।उन्होंने ने कहा कि एक पैसा भी छत्तीसगढ़ के लिए नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed