फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG chunav 2023: Supriya Shrinet taunt on PM Modi and Amit Shah, said- BJP is raining statements

CG Chunav: सुप्रिया ने PM मोदी और शाह पर कसा तंज, कहा- जुमलों की बारिश कर रही बीजेपी, अडानी को रबड़ी परोसी

Thu, 26 Oct 2023 01:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 26 Oct 2023 01:07 PM IST
सार

CG chunav 2023: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सोशल मीडिया चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस-कॉन्फ्रेंस ली। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह में तंज कसा। 
 

विज्ञापन
CG chunav 2023: Supriya Shrinet taunt on PM Modi and Amit Shah, said- BJP is raining statements
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सोशल मीडिया चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा  रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सोशल मीडिया चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस-कॉन्फ्रेंस ली। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह में तंज कसा। 

विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ का चुनाव मुहाने पर है, तो कांग्रेस सरकार अपने काम के दम पर, अपने रिपोर्ट कार्ड पर जनता से वोट मांग रही है। हमारी प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से जुमलों की बारिश कर रही है। उन्होंने मोदी और शाह पर तंज कसते हुए कहा कि फेंकने में पीएम मोदी और उनके परम चेले अमित शाह का कोई जवाब ही नहीं है, पर इस चुनाव की सारी लड़ाई अंततोगत्वा-रेवड़ी और रबड़ी पर आकर टिक गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने गरीबों, शोषितों, वंचितों और आदिवासियों के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया है। इसे नरेंद्र मोदी रेवड़ी बताते हैं। उन्होंने अडानी के लिए दिन रात मेहनत की, लेकिन उस रबड़ी पर चर्चा नहीं करते। इस दौरान श्रीनेत ने कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की बड़ी उपलब्धियां गिना गिनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनेत ने कहा कि इस दौरान केंद्र सरकार ने सिर्फ और सिर्फ रोड़ा लगाने का काम किया। यहां तक कि हमारी सरकार की ज्यादा दाम पर धान खरीदने की पहल को भी रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि लेकिन हम भी कम नहीं है, तू डाल-डाल तो मैं पात-पात। श्रीनेत ने कहा मोदी सरकार ने ऑर्डर निकाल कर कहा कि अगर कोई सरकार एमएसपी से ज्यादा पर धान खरीदेगी तो केंद्र सरकार के पूल में वो नहीं खरीदा जाएगा। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि रेवड़ी रेवड़ी चीखने वाले अडानी के लिए लगातार रबड़ी परोसी है। बस्तर में एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट को अडानी को सौंपने की पूरी तैयारी के बावजूद अब कहा जा रहा है ऐसा नहीं होगा। तो फिर वित्त मंत्रालय की विनिवेश वेबसाइट पर अभी तक इसका नाम क्यों है। यह वही चुनावी जुमला है, जिनकी बौछार करके प्रधानमंत्री खुद उनके बारे में अगले पल ही भूल जाते हैं। 

गिनाई उपलब्धियां  

  • 40 लाख लोग गरीबी की सीमा रेखा से ऊपर आए
  • 44 लाख परिवारों का बिजली बिल हाफ होने से 4000 करोड़ का फायदा मिला
  • 6.5 लाख किसानों को 10,200 करोड़ की निःशुल्क बिजली दी
  • 85,000 नौकरियां दी गई
  • 5 लाख रोजगार बनाए गए
  • 2018 के पहले मात्र 12 लाख किसान धान बेचने के लिए रजिस्टर होते थे, अब करीब 25 लाख किसान रजिस्टर्ड हैं
  • तमाम कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से 1.75 लाख करोड़ लोगों के खाते में सीधे डाले
  • 700 से ऊपर स्वामी आत्मानंद विद्यालय बनवाए
  • मेडिकल कॉलेज 7 से बढ़कर 11 हुए, 3 निजी कॉलेज, 4 और खुलेंगे  
  • एमबीबीएस की सीटें दोगुनी हो गई
  • कौशल्या माता मंदिर का जीर्णोद्धार किया
  • राम वन गमन पथ बनवाया


इन वादों को पूरा करने का किया दावा

  1. कांग्रेस सरकार हर किसान का एक बार फिर से कर्जा माफ करेगी
  2. प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी
  3. 17.5 लाख आवासहीनों के लिए मकान बनाएंगे 
  4. 5 सालों में 15 लाख लोगों को रोजगार के लिए रोजगार मिशन लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा
  5. जातिगत जनगणना कर लोगों को उनका हक दिया जाएगा
  6. आबादी के अनुपात में बनाए गए आरक्षण संशोधन विधेयक के 76 प्रतिशत आरक्षण को लागू किया जाएगा
  7. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी
  8. बिजली बिल हाफ योजना को आगे बढ़ाया जाएगा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed