फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG chunav 2023: Raman said on murder of BJP leader Ratan Dubey

CG chunav: बीजेपी नेता की हत्या पर रमन बोले- नक्सलियों के साथ हर अपराधी को उलटा लटकाकर लेंगे हिसाब

Sun, 05 Nov 2023 06:52 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 06:52 PM IST
सार

CG chunav 2023: नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की नक्सलियों की ओर से हत्या किए जाने पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने दुःख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने इसे टारगेट किलिंग बताते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
CG chunav 2023: Raman said on murder of BJP leader Ratan Dubey
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की नक्सलियों की ओर से हत्या किए जाने पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने दुःख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने इसे टारगेट किलिंग बताते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नारायणपुर में हमारे जिला उपाध्यक्ष और कौशलनार क्षेत्र से जनपद सदस्य रतन दुबे की हत्या का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने और भाजपा को डराने के उद्देश्य से लगातार हमारे साथियों की टारगेट किलिंग करवाने वाली कांग्रेस यह समझ ले कि भाजपा डरने वाली नहीं है, छत्तीसगढ़ की जनता हमारे साथ है। बहुत जल्द नक्सलियों के साथ ही हर अपराधी को उल्टा लटकाकर हिसाब लिया जाएगा। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि "सिंहासन के संरक्षण में जारी राजनीतिक हत्याओं के क्रम मे भाजपा के एक और सिपाही को बलिदान देना पड़ा। नारायणपुर कार्यकारी अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य रतन दूबे की कायरता पूर्ण हत्या की गई है। इस घटना की मै निंदा करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि चुनाव तक और भी भाजपा नेताओं की हत्याएं होंगी। इससे पहले बस्तर में पार्टी के कई नेताओं की हत्याएं हो चुकी हैं। वहीं भाजपा चुनाव आयोग जाकर भी सुरक्षा को लेकर कई बार शिकायत कर चुकी। कई बस्तर के नेताओ में पिछले दिनों राजभवन आकर भी अपनी सुरक्षा के लिए राज्यपाल को ज्ञापन दिया था। छत्तीसगढ़ भाजपा ने इन नेताओं की हत्या को टारगेट किलिंग बताया है। 


नक्सली पर्चा में लिखा था
मानपुर मोहला जिले में 20 अक्टूबर को भाजपा नेता बिरजू तारम (56) की हत्या कर दी थी। अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। इसके कुछ दिन बाद नक्सलियों ने पर्चे जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पर्चे में लिखा था कि बीजेपी आरएसएस नेता बिरजू तारम को मौत की सजा दी है और वोट मांगने आने वालों को बिरजू तारम जैसी सजा देंगे।

अब तक इन भाजपा नेताओं की हत्या

  • रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में लोकसभा चुनाव के समय नक्सलियों ने दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी की हत्या कर दी थी।  
  • बस्तर में 16 जनवरी को बीजेपी जिलामंत्री बुधराम करटाम की हत्या 
  • 5 फरवरी को बीजापुर बीजेपी मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम को मार डाला
  • 10 फरवरी को नारायणपुर बीजेपी उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या
  • 11 फरवरी को दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सरहद पर बीजेपी नेता रामधर अलामी की हत्या
  • 28 मार्च की रात नारायणपुर के एक गांव में रामजी दोदी की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed