फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG chunav 2023: Rahul Gandhi Chhattisgarh visit from tomorrow; Will hold election meetings in Kanker

CG Chunav: राहुल गांधी का दो दिनी छत्तीसगढ़ प्रवास आज से; कांकेर, राजनांदगांव और कवर्धा में लेंगे चुनावी सभा

Fri, 27 Oct 2023 09:09 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 27 Oct 2023 09:09 PM IST
सार

CG Election 2023: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे 28 अक्टूबर को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर और फरसगांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
CG chunav 2023: Rahul Gandhi Chhattisgarh visit from tomorrow; Will hold election meetings in Kanker
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे 28 अक्टूबर को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर और फरसगांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 29  अक्टूबर को कवर्धा और राजनांदगांव जिले में चुनावी सभा लेंगे। राहुल गांधी इन राजनीतिक सभाओं से नई घोषणाएं भी कर सकते हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी इस दौरे के दौरान 5वीं घोषणा करेंगे। सीएम 30 अक्टूबर को दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसमें शामिल होने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी छत्तीसगढ़ आएंगी। 

विज्ञापन


अपने दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी पूर्व सीएम रमन सिंह के जिले राजनांदगांव में चुनावी हुंकार भरेंगे। कांग्रेस ने कांकेर विधानसभा सीट से शंकर ध्रुव को, राजनांदगांव से गिरीश देवांगन को और भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी को, कवर्धा से मोहम्मद अकबर को उम्मीदवार बनाया है। इन सभी क्षेत्रों में राहुल गांधी जनसभा करेंगे। वो आम जनता से भी रू-ब-रू होंगे।
विज्ञापन


हाल ही में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी कवर्धा पहुंचे थे। इस दौरान कवर्धा विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि,"एक अकबर अगर एक जगह आते हैं तो वो सौ अकबर बुला लेते हैं इसलिए जितनी जल्दी हो सके अकबर को अलविदा कहें, वरना माता कौशल्या की भूमि अपवित्र हो जाएगी।" उनके इस बयान पर चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





राहुल गांधी के दौरे का शेड्यूल

  • 28 अक्टूबर को सुबह 11.45 बजे रायपुर आयेंगे। 
  • दोपहर 1 बजे भानुप्रतापपुर में सभा को संबोधित करेंगे। 
  • दोपहर 2.40 बजे फरसगांव में सभा को संबोधित करेंगे।
  • 29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे राजनांदगांव में और दोपहर 2.50 बजे कवर्धा में सभा को संबोधित करेंगे।


30 को भिलाई और बिलासपुर आएंगी प्रियंका गांधी
दूसरी ओर बिलासपुर जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भी 30 अक्टबूर को नामांकन पत्र जमा करेंगे। वहीं भिलाई में भी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे।इससे पहले रैली निकलेगी। इसमें प्रियंका गांधी और सीएम भूपेश शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed