फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Chief Secretary: Vikassheel takes charge as CG new Chief Secretary,Amitabh Jain was given farewell

CG Chief Secretary: छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव विकासशील ने संभाला पदभार, इधर अमिताभ जैन को दी गई विदाई

Tue, 30 Sep 2025 07:55 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 30 Sep 2025 07:55 PM IST
सार

CG New Chief Secretary Vikassheel : छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया।
 

विज्ञापन
CG Chief Secretary: Vikassheel takes charge as CG new Chief Secretary,Amitabh Jain was given farewell
नए मुख्य सचिव विकासशील ने संभाला पदभार, इधर अमिताभ जैन को दी गई विदाई - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG New Chief Secretary Vikassheel : छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया। इसी के साथ ही वे प्रदेश के 13वें मुख्य सचिव बन गये। इसके पहले वे एशियन डेवलपमेंट बैंक, मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर पदस्थ थे। 

विज्ञापन


वर्ष 1994 बैच के आईएएस ऑफिसर विकासशील को आईएएस बनने के बाद मध्य प्रदेश कैडर मिला था। नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश राज्य के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला। वे कोरिया, बिलासपुर और रायपुर जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। वे स्कूल शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामान्य प्रशासन और स्वास्थ्य विभागों के सचिव पद पर तैनात रहे। इसके अलावा वे अप्रैल 2007 से अप्रैल 2008 तक राजधानी रायपुर के कलेक्टर भी रहे। वर्ष 2018 से वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में रहे। उन्होंने केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर के पद पर अपनी विशिष्ट सेवायें दी। 
विज्ञापन


विकासशील का जन्म 10 जून 1969 को हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीई और फिर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से एमई किया।  उन्होंने सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी अमेरिका से लोक प्रशासन में मास्टर और एक्जीक्यूटिव मास्टर डिग्री और स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन एवं नीति में एडवांस्ड स्टडी का सर्टिफिकेट कोर्स किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed